26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623338593430
मध्यप्रदेश

अवैध उत्खनन पर प्रशासन का जोरदार प्रहार

Bundelikhabar

पाटन(सजल सिंघई)- समूचे मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन पर प्रशासन अपना अंकुश लगाने का लगातार प्रयास कर रहा है इसी क्रम में आज राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के अमले ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पाटन तहसील के ग्राम कोनी से पौंडीकला मार्ग पर रेत के अवैध भण्डारण की सूचना मिलने पर लगभग 850 हाइवा रेत जब्त की है। खनिज निरीक्षण दीपा बारेवार के अनुसार कार्यवाही के दौरान ग्राम कोनी से पौंडीकला मार्ग पर सड़क किनारे अलग-अलग ढेरों में अनुमानित 650 हाइवा रेत तथा ग्राम पौंडीकला में निजी भूमि पर करीब 200 हाइवा रेत पाई गई। खनिज निरीक्षक के मुताबिक रेत को जब्त कर इसका अवैध भण्डारण करने वालों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार पाटन नगर के निकट से गुजरने वाली हिरण नही में पिछले कई सालों से अवैध उत्खनन कर रेत निकाली जाती है जो आसपास के इलाकों में डंप की जाती है चूंकि बरसात आने से पहले रेत का भंडारण किया जाता है ताकि अगले छः माह रेत को दोगुने और तीन गुने भाव मे बेच सकें। इसी भंडारण की सूचना पर कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग के उड़न दस्ता प्रभारी ओपीएस भदौरिया, नायब तहसीलदार पाटन सुरभि जैन, खनिज निरीक्षक दीपा बारेवार तथा राजस्व विभाग का स्थानीय अमले ने रेत भंडार को जब्त किया।

FB IMG 1623338585307

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर सीएमओ त्रिवेदी का लोकायुक्त केस पहुंचा हाई कोर्ट

Bundeli Khabar

कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल की बैठक आयोजित

Bundeli Khabar

श्री मद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस प्रगटे श्री कृष्ण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!