20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627189991988
मध्यप्रदेश

राजस्व अधिकारी रखेंगे उचित मूल्य की दुकानों पर नजर, कलेक्टर का आदेश

Bundelikhabar

राजस्व अधिकारी-सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य दुकानों का सतत् निरीक्षण करते रहे

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

दमोह / भारती शर्मा

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और आधार इनेबिल पब्लिक ड्रिस्ट्रीव्यूशन सिस्टम (एनएफएसए) के तहत 10-10 किलो अनाज का वितरण अक्टूबर तक किया जायेगा। सभी राजस्व अधिकारी-सार्वजनिक वितरण प्रणाली तहत उचित मूल्य दुकानों का सतत् निरीक्षण करते रहे। आज प्रात: 11 बजे से आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ सहित सभी एसडीएम और तहसीलदार- नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-कलेक्टर ने दी सख्त कार्यवाही की हिदायत

राजस्व अधिकारियों से कहा डायवर्सन की इंट्री 31 जुलाई तक सुनिश्चित करा ली जायें। डायवर्सन की समीक्षा कर रहे थे। यह भी कहा डायवर्सन वसूली सुनिश्चित की जायें। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटायें जायें और कार्रवाई भी की जायें। भू-अर्जन प्रकरणों के संबंध में कहा समय पर निराकृत हो जायें। इसी प्रकार समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सत्यापन की जानकारी लेते हुए शेष कार्य भी शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये।

इस आयोजित बैठक मे सी.एम. हेल्पलाइन, नामांतरण-बटवारा, सीमाकंन की समीक्षा तहसीलवार कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। बैठक में तहसीलवार कोर्ट प्रकरणों की समीक्षा कर संतोष जताया तथा समय पर निराकरण के निर्देश दिये गये। शासकीय विभागों को आवंटित होने वाली भूमि के संबंध में कहा प्रकरण त्वरित रूप से पूर्ण कर उन्हें भेज दिये जायें। सौर ऊर्जा संयत्रों के लिए शासकीय भूमि की जानकारी भेजने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिये। ब्रिस्क वसूली के संबंध में भी दिशा निर्देश दिये गये।

FB IMG 1627189984514

Bundelikhabar

Related posts

स्कूल बस ने युवक को कुचला, हालात गंभीर

Bundeli Khabar

सफल रेस्क्यू के बाद भी बोरबेल में गिरे बच्चे की मौत

Bundeli Khabar

उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बच्चों ने जाने उपभोक्ता के अधिकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!