21.8 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210919 WA0011
क्राइम

लोटस बार पर क्राइम ब्रांच-3 की कार्यवाही

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : डोंबिवली पूर्व कल्याण शील रोड मानपाड़ा पुलिस थाने से थोड़ी दूर पर ही लोटस बार पर कल्याण क्राइम ब्रांच-3 ने कार्रवाई की है. इसमें 12 वेटर समेत 10 महिला और 19 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया. साथही 24 हजार के सामान भी जब्त किए गए हैं. मानपाड़ा थाना क्षेत्र की हद में क्राइम ब्रांच 3 की टीम ने लगातार दूसरी बार कार्रवाई की है. इससे मनपाड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर नागरिकों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

कल्याण क्राइम ब्रांच को खुफिया जानकारी मिली थी कि तंग कपड़े पहनकर महिला मनपाड़ा रोड पर स्थित लोटस बार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अश्लील हरकतें और इशारे कर रही थी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास पाटिल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण दयामा, पुलिस उप निरीक्षक मोहन कलामकर, कांस्टेबल राजेंद्र घोलप और नायक राजपूत की टीम ने दूसरी बार मनपाड़ा थाने की हद के बार में छापेमारी की. लोटस बार में एक ऑपरेशन में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 10 महिलाओं, 12 वेटर और 19 ग्राहकों समेत कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मनपाड़ा को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

पैसों के विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली

Bundeli Khabar

अन्तर्राज्यीय सैक्स रैकेट का खुलासा

Bundeli Khabar

दो लुटेरी दुल्हनों के साथ आठ पुरुष सहयोगी पुलिस द्वारा दबोचे गए

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!