30.3 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210611 111225
मध्यप्रदेश

पुलिस पर हो मर्ग कायम – अजय टंडन विधायक दमोह

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)- कोरोना नियमो का हवाला दे कर आये दिन प्रदेश से पुलिस की अभद्रता की शिकायतें आ रही है हालांकि पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिदायत दे चुके हैं कि किसी नागरिक के साथ अभद्र व्योहार नही होना चाहिए किन्तु पुलिस कर्मी हैं कि बाज नही आते हैं। ऐसा ही एक मामला आया है दमोह से जहाँ बजरिया वार्ड क्रमांक 6 में कुछ पुलिस कर्मियों ने एक दलित युवक को जमकर पीटा। चूंकि मामला यह है कि मंगलवार रात पुलिस कोरोना नियमो के चलते दुकानें बंद कराने पहुंची और मास्क न लगाने की एवज में पुलिस कर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद घायल युवक पुलिस थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा किन्तु वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई जिसके बाद वह अम्बेडकर मूर्ति के नीचे अनशन पर बैठ गया तब आनन फानन में उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

सियासत गर्म
मामले का जनता और राजनेताओं के कानों तक पहुचने से सियासत गर्मा गयी फिर नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन दलित युवक को देखने जिला अस्पताल पहुँचे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दमोह में नही सहन की जाएंगी। एवं उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक महो से बात की गई है कि जल्द जल्द दोषी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की जाए वरना हम लोगों के पास अनशन का रास्ता भी खुला हुआ है।


Bundelikhabar

Related posts

कब सुधरेगा गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा

Bundeli Khabar

बड़ा आदेश: वैक्सीन नहीं तो वेतन नहीं

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने स्व.इंदिरा गांधी जी और वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया पुण्य स्मरण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!