21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 3 6
क्राइम

पुलिस कार्यवाही

Bundelikhabar

गर्भवती दलित महिला की पिटाई के मामले में तीनो आरोपी सलाखों के पीछे, राजनगर पुलिस ने दविश देकर पकड़ा,मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया था

SP सचिन शर्मा के निर्देशन और SDOP एम एम बघेल के नेतृत्व में राजनगर थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने अपनी टीम के साथ पकड़े सभी आरोपी

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)-थाना राजनगर अंतर्गत एक गांव में गर्भवती महिला व उसकी सास को जबरन बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया था जिसमें राजनगर थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त महिला की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 452, 343, 323, 294 ,506 व SC- ST एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया था। चूंकि मामले में राजनीतिक व सामाजिक दबाव बहुत ज्यादा था व प्रदेश स्तर पर इसकी चर्चा जो रही थी।
पुलिस ने महिला सम्बंधित अपराध और इसके मानवीय आधार को महत्व देते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी हृदेश पटेल उर्फ हनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था व अन्य दो आरोपियों की भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल ने बताया की पुलिस कप्तान श्री सचिन शर्मा जी के निर्देश पर राजनगर थाना प्रभारी पंकज शर्मा के साथ पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की घेराबंदी की और उसे यथाशीघ्र पकड़ने में सफलता प्राप्त की है साथ ही अन्य दो आरोपियों पर भी तेजी से घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय की अनुमति से जेल भेज दिया।

images 3 6

Bundelikhabar

Related posts

दुष्कर्म: महिला वकील के साथ कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म

Bundeli Khabar

तब्बल ३७ गुन्हे दाखल असलेला सराईत आरोपी पकडण्यात कल्याण तालुका पोलिसांना यश

Bundeli Khabar

मर्डर: बेटी से बात करने से मना करने पर युवक ने पिता को उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!