छतरपुर(मोहम्मद साजिद)-
पुलिस अधीक्षक छतरपुर के निर्देशन एवं एसडीओपी बड़ामलहरा राजाराम साहू के मार्गदर्शन में थाना भागवा के अपराध क्रमांक 451/20 धारा 302 323 294 506 34 आईपीसी एवं sc-st एक्ट के फरार इनामी आरोपी दयालु उर्फ दयाराम पिता सल्ला लोधी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पटिया एवं जग भान पिता मुखिया लोधी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटिया को दिनांक 10-6-201 को मुखबिर की सूचना पर थाना भगवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी के के खनेजा उप निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय एएसआई बलवंत सिंह एएसआई लिटोरिया थाना बड़ा मलहरा आरक्षक अक्षय तिवारी बृजेंद्र राय भगत सिंह बृजभान यादव का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


