24 C
Madhya Pradesh
October 7, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1225 111624
मध्यप्रदेश

पाटन: स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव में दिखी मात्र औपचारिकता

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री मननीय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाला राष्ट्रीय सुशासन दिवस पाटन नगर में मात्र औपचारिक ही देखने को मिला, यहां पलॉग रन का आयोजन तो किया गया किंतु जिसमे नगर परिषद के कर्मचारियों के अलावा आम नागरिक नही दिखे जिसका मुख्य कारण था कि नगर परिषद पाटन द्वारा सुशासन दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का समुचित प्रचार प्रसार नही किया गया, जिसके चलते आम नागरिकों को पता ही नही चला कि नगर में सुशासन दिवस पर कोई आयोजन भी किया जा रहा है।

चैनल की टीम द्वारा लोगों से उक्त आयोजन के संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि आम नागरिकों को रैली देखने के बाद मालूम पड़ा कि स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव पाटन नगर में भी मनाया जा रहा है हालांकि प्रशासन जब भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता है तब आयोजनों के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की जाती है ताकि समुचित प्रचार-प्रसार किया जा सके।

IMG 20211225 1037442

आज आयोजित पलॉग रन में केवल और केवल कर्मचारी ही देखे गए, जिसमे ऐसे भी लोग थे जिनके चेहरे से मास्क नदारत थे एवं पलॉग रन के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन नही किया गया, गैरतलब है कि शासन-प्रशासन ओमिक्रोन वायरस एवं कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी में जुटा हुआ है जिसके संबंध में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन प्रतिदिन अपनी समझाईस दे रहे हैं शायद जिसका कोई भी असर दिखाई नही दे रहा है। हालांकि पलॉग रन के दौरान आधा सैकड़ा लोग भी उपस्थित नही हुए।


Bundelikhabar

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुँचे रहस मेला गढ़ाकोटा

Bundeli Khabar

तीनबत्ती व कटरा क्षेत्र में अभी दो महीने और लागू रहेगी धारा 144

Bundeli Khabar

हिन्दू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर की फाँसी की मांग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!