28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210608 WA0043
मध्यप्रदेश

जनता मेरा परिवार है, जनसेवा ही मेरा मूलभूत उद्देश्य- प्रीति बी.डी.शर्मा

Bundelikhabar

टीकमगढ़(भूपेंद्र बशिष्ठ)– चंदेरा क्षेत्र की चहेती समाजसेवी प्रीति बी.डी. शर्मा के अनुसार चंदेरा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है,जो भी असहाय, गरीब जरूरतमंद है उनकी मदद हमेशा की है और करती रहूंगी, अभी हाल में ही चंदेरा अस्पताल को ऑक्सीजन कोंसेन्टर दान दिया है,उन्होंने जनता से अपील की है सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करे और ज्यादा से ज्यादा वैकशीनेशन करवाये ,सभी लोग टीका लगवाए। श्रीमती शर्मा के अनुसार इस कोरोना काल मे निम्न वर्गीय परिवार आर्थिक रूप से टूट गए हैं क्योंकि पिछले पन्द्रह महीने से लोगों का काम धंधा सुचारू रूप से नही चल पा रहा है छोटे छोटे दुकानदार जो रोज कमा कर अपना गुजर बसर चलाते थे किंतु आज परेशानियों से जूझ रहे हैं ऐसे में उनका सहयोग करना हमारा फर्ज भी है और धर्म भी।

IMG 20210608 WA0043

गैरतलब है कि श्रीमती शर्मा चंदेरा क्षेत्र में समाजसेवा के लिये जानी जाती हैं और पिछले पंद्रह महीनों से लोगों की सेवा कर रहीं है। आपके द्वारा पूर्व में भी अलग अलग क्षेत्रों में भी कई जनसेवा के कार्य किये गए हैं श्री मति शर्मा का कहना है कि वर्तमान परिवेश में जन सेवा ही सर्वोपरि है और लोगों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए एवं शासन द्वारा तय गाईड लाइन का पालन करना चाहिए जिसमें मुख्य बात है कि मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेनसिंग का विशेष ध्यान रखना चहिए ताकि हम सब मिलकर ये कोरोना की जंग जीत सकें।


Bundelikhabar

Related posts

बड़ी कार्यवाही : कार्य में लापरवाही बरतने पर 13 सहायक प्रबंधक, 2 प्रबंधक एवं 4 उप महाप्रबंधक का वेतन रोका

Bundeli Khabar

धामोनी बाले बाबा के सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Bundeli Khabar

कांग्रेस पूर्व विधायक का निधन: नगर फैली शोक की लहर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!