26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210608 232044
मध्यप्रदेश

जूडा के बाद अब आशा कार्यकरता धरने पर

Bundelikhabar

नैनपुर– जूडा के बाद अब आशा कार्यकरता अपना मोर्चा खोल कर बैठ गई हैं। आशा कार्यकरताओं का कहना है कि हम लोगों से वेतन की अपेक्षा ज्यादा काम करवाया जाता है अभी कोरोना काल मे हम लोगों ने घर घर सर्वे किया अपनी जान जोखिम में डाल कर हम लोग प्रत्येक घर की जानकारी एकत्र कर के लाते रहे, गली गली में घूम कर लोगों को जागरूक करते रहे किन्तु हमे शासन से जो वेतन प्राप्त होता है वो परिवार के भरण पोषण के लिए नाकाफी है। हम लोग इतनी कम वेतन में पिछले पंद्रह बर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है किंतु शासन प्रशासन हम लोगों की सुध नही लेता है।
ज्ञात है कि आशा कार्यकरता को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी माना जाता है किंतु उनके मुताबिक काम से कम वेतन प्रदान किया जाता है इसलिये आशा कर्ताओं ने अनशन के रास्ते अपना मोर्चा खोल दिया है अपनी मॉंगो को लेकर धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक शासन प्रशासन हम लोगों की मांगें पूरी नही करता तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

Screenshot 20210608 233719

Bundelikhabar

Related posts

इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा

Bundeli Khabar

प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव खुद करेंगे हार की समीक्षा

Bundeli Khabar

मझौली थाना पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ किया एक आरोपी को गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!