20.9 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0725 092406
मध्यप्रदेश

शराब दुकान को बंद किए जाने को लेकर लगातर क्षेत्रीय लोगों का प्रदर्शन जारी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

रांझी के गांधी चौक मोहनिया में शराब दुकान को बंद किए जाने लगातर क्षेत्रीय लोगों का प्रदर्शन

भारी भरिश के दौरान भी चलता रहा प्रदर्शन, कांग्रेस नेता ने लगाए स्थानीय विधायक पर रुपए लेने के आरोप

जबलपुर/ब्यूरो

रांझी लालालाज पत राय वार्ड क्रमांक 70 के गांधी चौक स्थित मोहनिया की नई खुली शराब दुकान का विरोध लगातार क्षेत्रीय लोग कर रहे है जहाँ शराब दुकान बंद करने को लेकर आज फिर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं और पुरुष शराब दुकान को बंद कराने के लिए धरने पर बैठकर नारेबाजी की,इसी दौरान झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया इसके बावजूद भी धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का धरना चलता रहा, वही धरना प्रदर्शन की सूचना पर कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष चिंटू चौकसे भी मौके पर पहुँच गए,,वही प्रदर्शन की जानकारी लगते ही रांझी थाना पुलिस का स्टाफ व मौके पर नायाब तहसीलदार पहुँची,, जहा स्थानिए लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए बताया की जबसे यहाँ शराब दुकान खुली है यहाँ की महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नही है महज 300 मीटर की दूरी पर बच्चो का स्कूल है जिसमे बच्चे बच्चियां पड़ती है जिनका यहाँ से निकलना मुश्किल हो गया है,वही तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए क्षेत्रीय लोगो ने चेतावनी दी है की अगर 48 घँटे में कार्यवाही नही होती है तो क्षेत्र की जनता कलेक्टर में उग्र आंदोलन करेंगी।

वही कैंट पूर्व उपाध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा की मोहनिया क्षेत्र में पहले से ही शराब दुकान है बावजूद इसके सरकार और यहाँ के भाजपा के जनप्रतिनिधि जगह जगह शराब दुकान खुलवा रहे है जहाँ कुछ दूर पर स्कूल है,उसके बावजूद भी सरकार के द्वारा जनता के हितों को न देखते हुए दुकाने खोली जा रही है,वही कांग्रेस नेता ने कहा की यहाँ के स्थानीय विधायक को जनता ने चुना लेकिन वह शराब दुकान बंद करवाने इसलिए नही आ रहे है क्योंकि उन्होंने शराब दुकान संचालक से रुपए लिए है इसलिए वह कभी नही चाहेंगे की यहाँ से शराब दुकान बंद हो,अगर 48 घन्टे में दुकान बंद नही होती है तो यहाँ की जनता के साथ मिलकर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।


Bundelikhabar

Related posts

हत्या : चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में बनेगा सामुदायिक भवन

Bundeli Khabar

कांवड़ियों के लिए सुबह से रात तक चलते रहे भंडारे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!