20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 5 8
Uncategorizedमध्यप्रदेश

सागर हुआ अनलॉक लेफ्ट राइट फॉर्मूले से खुला

Bundelikhabar

सागर (अभिलाष पवार) – सागर अनलॉक हुआ जिसके तहत बाजार खोले गए, 50% दुकानों के साथ बाजार खोले गए शासन द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार एक दिन बाएँ और एक दिन दाएँ साइड की दुकानें खोली जाएंगी, जो शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी केवल शराब दुकानें रात्रि 11 बजे तक खुली रहेंगी, गाईड लाइन के अनुसार नो मास्क नो सामान का नियम चलेगा, साथ ही एक जगह पर 6 से ज़्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे। लोग सोशल डिस्टेनसिंग और मास्क को ध्यान में रखते हुए ही बाजार आएंगे तथा उल्लंघन होने पर चलानी कार्यवाही की जाएगी। हाथ ठेला वालों को नगर निगम सागर से परिचय पत्र बनवाना अनिवार्य होगा बिना परिचय पत्र के मंडी में प्रवेश नही मिलेगा और न कॉलोनियों में विक्रय कर सकेंगे। कटरा मस्जिद के पास कोई भी हाथ ठेला नही लगने दिए जायेंगे, गाईड लाइन के मुताबिक शव यात्रा में केवल 10 लोगों की अनुमति होगी एवं विवाह कार्यक्रमों में दोनों पक्षों को मिलाकर 20 लोगों की अनुमति होगी। जिले में सभी प्रकार धार्मिक, राजनैतिक सभाएं बंद रहेगीं। सभी शासकीय कार्यलयों में अधिकारियों की उपस्थिति 100% एवं कमर्चारियों की उपस्थिति 50% रहेगी। लॉज होटल रेस्टोरेन्ट सातों दिन खुलेंगे लेकिन इनका उपयोग 50% क्षमता के साथ होगा। खाना के लिए होम डिलीवरी की प्राथमिकता रहेगी।

images 4 6

Bundelikhabar

Related posts

आचार्य प्रवर के पहले समाधि दिवस पर सुवर्ण पाशन की खुराक पिलाई गयी

Bundeli Khabar

आज छोटे बाबा के आहार का सौभाग्य प्राप्त हुआ सिंघई परिवार पाटन को

Bundeli Khabar

माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया बच्चों का विद्यारंभ संस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!