25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210605 WA00392
मध्यप्रदेश

शिकायतों के शिकार हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी

Bundelikhabar

टीकमगढ़(भूपेंद्र बशिष्ठ)– खण्ड चिकित्सा अधिकारी जतारा राहुल जैन को आज बीएमओ के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से खंड चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ काफी शिकायतें की जा रही थीं जिसके चलते आज उनको बीएमओ के पद से पद मुक्त कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा की गयी है उनके स्थान पर डॉ छबील गुप्ता चिकित्सा अधिकारी चंदेरा को आगामी आदेश तक खंड चिकित्सा अधिकारी जतारा का प्रभार सौंपा गया है। यदि जतारा के कुछ लोगों की माने तो राजनैतिक विरोध के चलते उनकी काफी शिकायतें की जा रही थी जिसके चलते उनको पद मुक्त किया गया है। डॉ राहुल जैन वर्तमान में अपनी सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में दे रहे थे किंतु कोरोना काल के दौरान उनका काफी विरोध नगर में व्याप्त हो गया था जिसके चलते कलेक्टर ईकामगढ़ द्वारा उक्त कार्यवाही की गई। और लोगों का ऐसा मानना है कि उक्त कार्यवाही राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण की गई है।

IMG 20210605 WA0038

Bundelikhabar

Related posts

प्रभारी मंत्री ने किया टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

Bundeli Khabar

बिना विधायक के विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ वन अमले ने खोला मोर्चा

Bundeli Khabar

बैंकर्स हितग्राही को समय पर ऋण दे और अंडर फायनेंस न करे-कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!