25.1 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210605 184940
मध्यप्रदेश

सांसद के नाम युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री का संदेश

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)- जय प्रकाश नारायण वार्ड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलदार वृक्षों का पौधा रोपण कर जबलपुर सांसद महोदय से मीडिया के माध्यम से आग्रह किया है कि डुमना नेचर पार्क में स्पोर्ट सिटी का निर्माण होना है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए*। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पं रविंद्र गौतम एवं संजय सोनी के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण वार्ड में हुआ फलदार वृक्षों का पौधारोपण एवं जबलपुर सांसद से डुमना स्पोर्ट सिटी निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। विज्ञप्ति के माध्यम से पं रविंद्र गौतम ने बताया है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयप्रकाश नारायण वार्ड में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्ग जनों की विशेष उपस्थिति में किया गया एवं सभी युवा साथियों ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में निरंतर पौधारोपण का कार्य जारी रहेगा और इसके साथ-साथ क्षेत्र में पौधारोपण के लिए युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि हम सभी को प्राणवायु निरंतर मिल सके जिसकी वर्तमान समय में बेहद कमी है एवं जबलपुर सांसद माननीय राकेश सिंह जी से विज्ञप्ति के माध्यम से आग्रह किया गया है कि जबलपुर डुमना में प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण पर रोक लगाई जाए ताकि हजारों पेड़ों को कटने से बचाया जा सके जिस पर हजारों की संख्या में वन्य प्राणी का जीवन आधारित है इस मांग को लेकर के जबलपुर युवा कांग्रेस के साथी चिपको आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन कर रहे कृपया कर आंदोलनकारियों की मांग को संज्ञान में लेकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स सिटी को किसी अन्य पथरीली जगह पर स्थानांतरित करके जबलपुर को राहत प्रदान करेंगे उम्मीद है जबलपुर सांसद पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन करेंगे ।

Screenshot 20210605 184940

कार्यक्रम में उपस्थित रहे जगदेव मिश्रा समीर जैन हरिराम चौरसिया उषा तिवारी आदेश चौबे नीरज पटेल अनिमेष चौरसिया देवांश पटेरिया अनिकेत तिवारी अनु नामदेव छोटू जैन प्रकाश सराफ जितेंद्र नारायण पांडे विक्रम तिवारी स्वदेश सोनी दिनेश बागरी दीपक बागरी आदि उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर में दिखा पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश, लगाए गए नारे

Bundeli Khabar

बिजावर: नगर की ऐतिहासिक हस्ती कविराज बिहारी जी की समाधि पड़ी वीरान

Bundeli Khabar

दिल्ली में हुई लाखों की चोरी का खुलासा ससुराल से

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!