33 C
Madhya Pradesh
June 9, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

तुषार कांत विद्यार्थी संभालेंगे जबलपुर पुलिस की कमान

Bundelikhabar

जबलपुर/संवाददाता
टी.के. विद्यार्थी अब जबलपुर जिला पुलिस बल की कमान संभालेंगे, राज्य शासन ने आज बड़ी तादात में पुलिस अधिकारियों की बदली कर दी है जिसके अंतर्गत 75 पुलिस अधिकारियों को यहाँ से वहाँ बदली किया गया है जिसमे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम एवं टीके विद्यार्थी को जबलपुर जिले की पुलिस कमान सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने आज देर शाम बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा जिलों के एसपी को इधर से उधर कर दिया गया है, नये पुलिस कप्तान (एसपी) टीके विद्यार्थी पूर्व में जबलपुर में पदस्थ रह चुके हैं, वे यहां पर सीएसपी व एडीशनल एसपी के पद पर सफलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं. माना जा रहा है कि जबलपुर की सभी तरह की जानकारी उन्हें पहले से ही है, इसलिए उन्हें पदभार ग्रहण करने के बाद जबलपुर को समझने में अधिक वक्त नहीं लगेगा।


Bundelikhabar

Related posts

बकस्वाहा जंगल विनाश रोकने के लिए प्रदेश के मुखिया के नाम कांग्रेस आईटी सेल ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

म.प्र. रेंजर्स एसोशिएशन ने सिरमौर जनपद सीईओ के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कार्यवाही की माँग की

Bundeli Khabar

कॉंग्रेस ने एसबीआई का घेराव कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!