27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220511 WA00412
मध्यप्रदेश

आरक्षक भर्ती परीक्षा में 800 मीटर दौड़ के दौरान एक युवक की मौत

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए दौड़ के बाद युवक की मौत हो गई। एसएएफ बटालियन में चल रही आरक्षक शारीरिक परीक्षा का आज तीसरा दिन है। सिवनी के खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार गौतम (22) की 800 मीटर की दौड़ के बाद तबीयत खराब हो गई। वह दौड़ के बाद लेट गया था। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

पहले रांझी अस्पताल और वहां से रेफ र करने पर विक्टोरिया, फिर निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। बेटे को पिता शंकर लाल गौतम परीक्षा दिलाने लाया था। जैसे ही परिजनों ने अपने लाड़ले की मौत की खबर सुनी तो चीख पड़े। बेटे का सपना पुलिस में भर्ती होने का था, लेकिन अब वह सपना केवल सपना ही बनकर रह गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही मृतक युवक के पिता शंकर लाल गौतम ने बताया कि कल भी फिजिकल टेस्ट के दौरान युवक बेहोश हो गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई वही शंकर लाल गौतम ने बताया कि उनके बेटे ने 8 मीटर की दौड़ को पूरा कर लिया था वह सिवनी जिले के छपारा आदेगांव से यहां आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अपने बेटे को फिजिकल कराने लेकर आए थे बेटा अंदर अपना फिजिकल टेस्ट दे रहा था और वह बाहर खड़े थे उन्हें पूरी घटना के बारे में अभी कुछ भी नहीं पता कि किस प्रकार से उनके बेटे की मौत हुई वही उन्होंने बस यह बताया कि दोनों के बाद उनका बेटा चक्कर खाकर गिर गया था जिसके एस ए एफ छठवी बटालियन के अधिकारियों द्वारा एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था जिसके बाद आज इलाज के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई है।


Bundelikhabar

Related posts

आयकर विभाग : जबलपुर-भोपाल-नरसिंहपुर सहित कई ठिकानों पर छापे

Bundeli Khabar

क्राइम पेट्रोल देख कर किया हत्या जैसा क्राइम

Bundeli Khabar

हत्या की आशंका: मुक्तिधाम में मिला युवक का शव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!