25.7 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
images 8
मध्यप्रदेश

कोरोना कर्फ्यू अनलॉक आदेश में आंशिक संशोधन

Bundelikhabar

जबलपुर- जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोरोना कर्फ्यू से दी गई छूटों और प्रतिबंधित गतिविधियों के बारे में 31 मई को जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के मुताबिक जबलपुर नगर निगम और छावनी परिषद जबलपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित गतिविधियों से संबंधित दुकानों को छोड़कर एक दिन दायें और एक दिन बाएं की तरफ की सभी दुकाने खोली जा सकेंगीं। यह आदेश शुक्रवार 4 जून से लागू होगा।
आदेश के मुताबिक जबलपुर शहर एवं छावनी क्षेत्र में पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर चलने पर बाएं तरफ स्थित दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तथा दायें तरफ की दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुल सकेगीं। जबकि उत्तर दिशा से दक्षिण दिशा की ओर चलने पर बायें हाथ की दुकानों को सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा दायें हाथ की दुकानों को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खोलने की अनुमति होगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कहीं केवल एक ही ओर दुकानें हैं तथा सड़क के दूसरी तरफ दुकानें नहीं हैं ऐसी सभी दुकानें एक दिन खुलेंगी और अगले दिन बंद रहेंगीं। आदेश के अनुसार इस व्यवस्था में भिन्न स्थिति पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं नगर निगम के जोन अधिकारी स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर दुकानें खोलने और बंद करने के बारे में निर्णय ले सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों को शाम 7 बजे तक बंद करना होगा।
संशोधित आदेश में यह भी साफ किया गया है कि होटल, स्ट्रीट फूड, बेकरी एवं मिठाई की दुकानों से सामान पैक कर अथवा होम डिलेवरी के रूप में ही दिया जा सकेगा। आदेश में किसी भी स्थिति में कोविड अनुरूप व्यवहार न करने पर दुकानदार एवं ग्राहक दोनों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। कोरोना प्रोटोकॉल और नियमों का पालन कराने संबंधित बाजार के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को भी इस आदेश में जिम्मेदार बनाया गया है।

FB IMG 1622737501178
FB IMG 1622737506010

Bundelikhabar

Related posts

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Bundeli Khabar

कलेक्टर दमोह ने ली समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

Bundeli Khabar

करंट की चपेट मे आने से एक की मौत सात घायल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!