29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 4 1
मध्यप्रदेश

अल्टरनेट तरीके से खुलेगें बाज़ार

Bundelikhabar

पाटन(सजल सिंघई)- अनलॉक का जबलपुर जिले में पहला चरण 1 जून से चालू होने वाला है इसी की तैयारी में पूरा प्रशासन सुमार है ज्ञात है की पिछले लगभग डेढ़ माह से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था ताकि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके। अब दोबारा आम आदमी की जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन अनलॉक वन 1 जून से चालू करने जा रहा है जिसके तहत सप्ताह में प्रत्येक दुकान मात्र तीन दिन खुलेगी मतलब नगर की समस्त दुकानों पर नंबर अंकित किये जा रहे हैं जिसमे बिषम संख्या यानी 1,3,5,7,9 अंक वाली दुकाने सोमवार,बुधवार,और शुक्रवार को खुलेंगी एवं सम संख्या वाली 2,4,6,8,0 वाली दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी तथा रविवार पूर्णतः बंद रहेगा। तो इसी प्रक्रिया को लागू करने के लिये नगर परिषद पाटन द्वारा समस्त दुकानों पर क्रमांक डलवाये जा रहे हैं। जिससे अनलॉक वन का कार्य 1 जून से चालू हो सके और धीरे धीरे आम नागरिक की ज़िंदगी पटरी पर आ सके। एवं दुकानदार भी जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं वो अपनी सामान्य परिस्थिति में आ सकें।

images 3 5

Bundelikhabar

Related posts

विदाई कोई भी हो उसमे द्रवित होना स्वभाविक है – एसडीओपी लोकेश डाबर

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन परसोरिया में सम्पन्न

Bundeli Khabar

पाटन: मोबाईल टीकाकरण एम्बुलेंस का शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!