30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0810 112053
मध्यप्रदेश

चाकू की नोंक पर लूटी शराब दुकान

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के बरगी की दो शराब दुकानों में मंगलवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब 4से 5 युवकों ने बका और चाकू की दम पर दुकानों को लूट लिया। घटना में गद्दीदार और एक अहाता कर्मी घायल हुआ है। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। लुटेरे दोनों दुकान से करीब डेढ़ लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर सीसीटीवी फुटेज देखकर मामला कायम कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी।
बरगी पुलिस ने बताया कि सूचना मिली हाईवे स्थित शराब दुकानों को कुछ युवकों ने लूट लिया है। मौके पर पहुंचे थे दुकानदारों ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ युवक आए और शराब लेकर चले गए। इसके बाद युवक मंुह में सफेद गमछा बांधकर दुकान के अंदर घुस गया और बका से हमला करने लगा। दुकान कर्मियों ने कुर्सी अड़ाकर अपनी जान बचाई और दुकान से बाहर हो गए। युवक ने बका की दम पर दुकानों में रखा करीब डेढ़ लाख रूपए लेकर फरार हो गए।


Bundelikhabar

Related posts

जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम “आपकी जनपद आपके द्वार”

Bundeli Khabar

रात्रि 10 बजे तक खुल सकेंगे रेस्टोरेंट एवं क्लब

Bundeli Khabar

आचार्य प्रवर के पहले समाधि दिवस पर सुवर्ण पाशन की खुराक पिलाई गयी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!