31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210528 182817 1
जबलपुर

खबर राहत की

Bundelikhabar

पाटन स्वस्थ केंद्र के डॉक्टर्स ने नगर को कोरोना मुक्त करने लिया दृढ़ संकल्प

पाटन(सजल सिंघई)- जबलपुर जिले के पाटन नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर्स ने पाटन नगर को कोरोना मुक्त करने का दृढ़ संकल्प लिया था जो आज साकार होने को है। यहां डॉक्टर्स के कड़े परिश्रम के चलते आज कोविड वार्ड में मात्र एक ही मरीज बचा है बाकी सारे मरीज छुट्टी हो कर अपने घर चले गए यदि बात करें रिकवरी रेट की तो आज पाटन अस्पताल में मरीजों के स्वस्थ होने का रिकवरी रेट लगभग 100% है और न आज दिनांक तक किसी भी मरीज को अपनी जान गवानी पडी। गैर तलब है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में कोरोना अपना विकराल रूप दिखा चुका है। ऐसे में पाटन नगर भी इस रोग से अछूता नही रहा।यहां भी कोरोना रोग के काफी मरीज निकले किन्तु स्थानीय स्वस्थ विभाग की टीम ने इसको अपना स्वरूप बिस्तार करने नही दिया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आदर्श विश्नोई एवं उनकी टीम ने कड़ा परिश्रम किया और रिकवरी रेट 99% तक पहुँचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ आदर्श विश्नोई, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ चंचल, डॉ श्रीन, डॉ निमिषा पॉल, डॉ धीरेन्द्र गुप्ता, डॉ चिंतन बबेले,डॉ आशीष वैद्य, डॉ कविता सिंह,डॉ जुगराज यादव, डॉ आशीष नेमा एवं कोविड वार्ड प्रभारी डॉ अनुराग अतरौलिया के अथक प्रयासों से आज पाटन कोरोना मुक्त होने की कगार पर है।

IMG 20210528 182817

Bundelikhabar

Related posts

बुंदेली खबर एक्सक्लूसिव :एक मुलाकात अभिनेता संजय वैद्य के साथ

Bundeli Khabar

वेक्सीन ही कोरोना से बचाव का एक मात्र साधन है – केंद्रीय मंत्री पटेल

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव : संस्कारधानी समरसता सेवा होली महोत्सव: १९ मार्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!