27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623949324847
जबलपुर

कलेक्टर ने मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा हेतु दिनवार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट किये तय

Bundelikhabar

मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा हेतु दिनवार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तय
कलेक्टर शर्मा ने जारी किया आदेश

जबलपुर/सजल सिंघई

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जबलपुर नगर के थाना क्षेत्रों से संबंधित मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा कराने के लिए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए आज शुक्रवार को नए सिरे से संशोधित आदेश जारी कर दिनवार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती किया है।
जारी आदेश के अनुसार सोमवार को नायब तहसीलदार नजूल शाखा नेहा जैन, मंगलवार को नायब तहसीलदार अधारताल दिलीप कुमार चौरसिया, बुधवार को नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल तथा गुरुवार को नायब तहसीलदार रांझी नीरज तखरया और शुक्रवार को नायब तहसीलदार गोरखपुर राजेन्द्र कुमार शुक्ला मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा से संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का दायित्व निभायेंगे। आदेश में दिनवार प्रथम एवं द्वितीय लिंक अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं।
जुलाई माह के लिए प्रथम शनिवार को नायब तहसीलदार नेहा जैन और प्रथम रविवार को दिलीप कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार, द्वितीय शनिवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार, तृतीय शनिवार को राजेन्द्र कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार, तृतीय रविवार को नेहा जैन नायब तहसीलदार, चतुर्थ शनिवार को दिलीप कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार, चतुर्थ रविवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार अधारताल की और पंचम शनिवार को नायब तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजाम की डियुटी रहेगी।
वहीं अगस्त माह के लिए प्रथम शनिवार को राजेन्द्र शुक्ला नायब तहसीलदार गोरखपुर, प्रथम रविवार को नेहा जैन नायब तहसीलदार नजूल शाखा, द्वितीय शनिवार को दिलीप चौरसिया नायब तहसीलदार अधारताल, द्वितीय रविवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार अधारताल, तृतीय शनिवार को नीरज तखरया नायब तहसीलदार अधारताल, तृतीय रविवार को राजेन्द्र शुक्ला नायब तहसीलदार गोरखपुर, चतुर्थ शनिवार को नीरज तखरया नायब तहसीलदार रांझी, चतुर्थ रविवार को राजेन्द्र शुक्ला नायब तहसीलदार गोरखपुर, पंचम रविवार को रूपेश्वरी कुंजाम नायब तहसीलदार, कलेक्ट्रेट की डियुटी लगाई गई है।
जबकि माह सितम्बर के लिए प्रथम शनिवार को दिलीप कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार, अधारताल, प्रथम रविवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार, अधारताल, द्वितीय शनिवार को नीरज तखरया नायब तहसीलदार, रांझी, द्वितीय रविवार को राजेन्द्र कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार, गोरखपुर, तृतीय शनिवार को नेहा जैन नायब तहसीलदार, नजूल शाखा, तृतीय रविवार को दिलीप कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार, अधारताल, चतुर्थ शनिवार को संदीप जायसवाल नायब तहसीलदार, अधारताल, चतुर्थ रविवार को नीरज तखरया नायब तहसीलदार, रांझी की डियुटी लगाई गई है।

FB IMG 1625282576967
FB IMG 1625282581504

Bundelikhabar

Related posts

बुंदेली चैनल पर लाइव: मुशिर्दना हजरत किब्ला सुब्हान अल्लाह शाह बाबा 88 वॅा उर्स मुबारक कब्बाल शब्बारी सदाकत साबरी चित्तौड,गड राजस्थान

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव : महाकौशल फिल्म फेस्टिवल 2024 जबलपुर

Bundeli Khabar

वेक्सीन ही कोरोना से बचाव का एक मात्र साधन है – केंद्रीय मंत्री पटेल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!