23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 12
मध्यप्रदेश

गर्भवती महिला की पिटाई मामले में कांग्रेस ने बनाया जांच दल

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न के मामलों को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है और राजनगर क्षेत्र के बंदरगढ़ गांव में दबंगों द्वारा गर्भवती दलित महिला के साथ बेरहमी से मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है जो पांच दिन में पूरे मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने जो तीन सदस्यीय टीम गठित की है उसमें जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, अनुसूचित जाित विभाग अध्यक्ष देवी अहिरवार, जनपद अध्यक्ष प्रदेश संयोजक एसटी विभाग श्रीमती ऊषा चौधरी को शामिल किया गया है और कहा गया है कि संपूर्ण घटना की जांच करके प्रतिवेदन पांच दिन में प्रस्तुत करें। आपको बता दें कि गर्भवती दलित महिला के पति ने दबंग पटेलों का काम करने से इनकार करने पर महिला के घर में घुसकर पीटा गया और उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया ताकि वह रिपोर्ट न कर सके। जब यह बात मीडिया तक पहुंची तो मीडिया के हस्तक्षेप पर गांव के ही तीन दबंग पटेलों पर हरिजन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मंे मामला पंजीबद्ध किया गया। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके।

IMG 20210528 WA0013

Bundelikhabar

Related posts

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर हुई एफआईआर दर्ज

Bundeli Khabar

हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: यूट्यूब से लेते थे ट्रेनिंग

Bundeli Khabar

 धर्म संघ पाटन द्वारा किया गया चातुर्मास पुस्तक का विमोचन 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!