22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 1 4
जबलपुर

पारिवारिक विवाद के चलते गोलीकांड करने वाले दामाद और उनके साथियों की तलाश

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

रामपुर चौकी अंतर्गत इंद्रानगर में पारिवारिक विवाद के चलते दिनदहाड़े गोलीकांड करने वाले आरोपियों की पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश, वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

बीती दोपहर रामपुर इंद्रानगर में उस वक्त भगदड़ मच गई जब एकाएक गोलियों की आवाज कॉलोनी में गूँजने लगी,,जहा ग्वालियर से आये एक परिवार व उनके साथियो ने हवाई फायर कर दिया,,जानकारी अनुसार इंद्रानगर निवासी जानकी पासी के घर ग्वालियर निवासी दामाद शिवकुमार अपनी माँ ,बहन,भांजा,व अन्य साथियों के साथ कार में पहुचे थे,जानकी पासी की बेटी स्वाति का विवाह ग्वालियर के शिवकुमार गुजर के साथ हुआ था,,वही उनकी 5 वर्षीय बेटी शिवन्या है,वही शादी के बाद से दोनों परिवार का विवाद चल रहा था,,जहा स्वाति के परिजन हाल ही में अपनी बेटी स्वाति और नातिन को ग्वालियर से जबलपुर ले आये थे,,इसी बात से गुस्साए शिवकुमार गुजर अपनी बेटी को वापिस लेने जबलपुर इंद्रानगर पहुचा और विवाद करते हुए दहशत फैलाने हवाई फायर कर दिए,,जहा क्षेत्रीय लोगो ने शिवकुमार और उसके साथियों को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से तोड़फोड़ कर फरार हो गया।

वही पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लेते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दामाद व उनके साथियो पर मामला दर्ज कर गिरिफतरी के प्रयास शुरू कर दिए है,, वही वारदात का सीसीटीवी भी सामने आ गया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

बुंदेली खबर एक्सक्लूसिव :एक मुलाकात अभिनेता संजय वैद्य के साथ

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव: मुशिर्दना हजरत किब्ला सुब्हान अल्लाह शाह बाबा 88 वॅा उर्स मुबारक कब्बाल शब्बारी सदाकत साबरी चित्तौड,गड राजस्थान

Bundeli Khabar

विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह 2024 का लाइव प्रसारण बुंदेली चैनल पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!