27.3 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

पहली बरसात ने खोली नगर परिषद के मेंटेनेंस की पोल

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
इस मौसम की पहली बरसात ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था और बारिश पूर्व होने वाले मेंटेनेंस की पोल खोल कर रख दी है, पहली फुहार मात्र ने परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है कि प्रशासन कितने दम खम से नागरिकों के हितार्थ काम करता है।

Screenshot 20240622 1837422

गैरतलब है कि प्रतिबर्ष बारिश के मौसम के पूर्व परिषद के अंतर्गत आने वाली नाली नालों की सफाई का कार्य किया जाता है ताकि बारिश के मौसम में कहीं भी नाले नाली चोक न हों जिससे कि नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, किंतु आदर्श आचार संहिता के चलते राजनैतिक अंकुश न होने के कारण प्रशासन द्वारा मात्र सफाई की औपचारिकता ही पूर्ण की गई है जिसकी सारी पोल पहली बरसात ने ही खोल दी है।

Screenshot 20240622 1837302

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 09/13 एवं 07 में नाले नाली मात्र 1 इंच बारिश में ही उफनते नजर आए हालांकि अभी कुछ दिन पूर्व ही नगर परिषद अपने भारी बल के साथ जेसीवी मशीन लेकर नाले साफ करती नजर आई थी किंतु आज की बारिश ने यह सिद्ध कर दिया कि नगर परिषद आज भी कितने पानी में है।


Bundelikhabar

Related posts

अनशनकारी पार्षद रामपाल शर्मा का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

Bundeli Khabar

कजलीवन मैदान में लगे गोल पोस्ट निकालने से टूनामेंट व खिलाड़ी हो रहें प्रभावित

Bundeli Khabar

सीएम का औचक निरीक्षण: तीन को किया निलंबित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!