23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 4
मध्यप्रदेश

मौतों का आकड़ा छिपाने पर कांग्रेस ने सिविल लाइन थाने में सौंपा ज्ञापन

Bundelikhabar

छतरपुर मोहम्मद साजिद- जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर द्वारा कोरोना से मौतों का आकड़ा छिपाने एवं अन्य मामलों को मुख्यमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री ,प्रभारी मंत्री के विरुद्ध सिविल लाइन थाना प्रभारी छतरपुर को ज्ञापन सौंपा है।   जिला कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष दीपांशु यादव द्वारा बताया गया है कि कोरोना पीडि़तो के लिए समुचित व्यवस्था न कर कोरोना पीडि़त व्यक्तियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौतों के जिम्मेदार एवं कोरोना पीडि़त मौतों का आंकड़ा छुपाकर/हेर-फेर कर भ्रमित एवं अविश्वास कर शासन की नाकामियां को छुपाने का पर गैरइरादतन , हत्या ,धोखाधड़ी ,कूटरचना देशद्रोह ,आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत अपराध करने के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी , जिला प्रभारी मंत्री व मंत्रालय तथा जिले के समस्त जिम्मेदारी शासकीय अशासकीय विरुद्ध भारतीय दंड अधिनियम धारा 304 ,420 , 406 , 467 468 , 124ए ,124 (2) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 एवं अन्य आपराधिक विधि की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही कर सजा दिलाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखन लाल पटेल , कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अनीश खान , अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष नाजिम चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
IMG 20210524 WA0012

मौतों का आकड़ा छिपाने पर कांग्रेस ने सिविल लाइन थाने में सौंपा दिया आवेदन
छतरपुर । जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर द्वारा कोरोना से मौतों का आकड़ा छिपाने एवं अन्य मामलों को मुख्यमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री ,प्रभारी मंत्री के विरुद्ध सिविल लाइन थाना प्रभारी छतरपुर को


Bundelikhabar

Related posts

जबलपुर में अमर शहीद रमन बक्शी स्मारक का लोकार्पण

Bundeli Khabar

तथाकथित पत्रकारों की कार से बरामद हुई लापता लड़की की लाश

Bundeli Khabar

हिन्दू जागरण मंच मेडीकल कॉलेज का नामकरण स्वामी विवेकानंद पर रखने के लिए चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!