21.5 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20260817 WA0014
मध्यप्रदेश

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, नौनिहालों ने बैंड की सलामी देकर किया राष्ट्रध्वज को नमन

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की शुभ बेला पर शनिवार को पाटन नगर एवं ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रभक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों की समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में पूरे आन, बान और शान के साथ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम संपन्न हुए। इसी क्रम में नगर के प्रतिष्ठित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं अमर शहीदों के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा ठाकुर राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष देव कुमार यादव, संस्था प्राचार्य चरण सिंह ठाकुर, पार्षद महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विनय अग्रवाल एवं कैलाश पाठक उपस्थित रहे।

देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर: ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। संस्था के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ बैंड की मनमोहक धुनों पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों को भी बैंड की सलामी देकर अपने अनुशासन, संस्कार और देशप्रेम का परिचय दिया। नन्हे बच्चों की यह प्रस्तुति उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर राकेश सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने बच्चों से स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व को समझने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

वहीं युवाओं की ओर से पार्षद सत्यम मेहरा ने ओजस्वी एवं जोशीले अंदाज में अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के युवा और विद्यार्थी हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन: स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे आकर्षक पक्ष विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के अलग-अलग प्रांतों की समृद्ध संस्कृति, ‘अनेकता में एकता’ की भावना तथा नवभारत की विकासशील तस्वीर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय, नृत्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। हर प्रस्तुति में देश की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र के प्रति समर्पण की झलक दिखाई दी।

प्राचार्य ने व्यक्त किया आभार

समारोह के अंत में संस्था प्राचार्य चरण सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

ये रहे उपस्थित : इस अवसर पर प्रशांत जैन, राजेंद्र राठौर, पार्षद दीपक जैन, प्रदीप पटेल, उपप्राचार्य सुजीत सिंह, प्रताप नामदेव, जसपाल सिंह, ब्रजेश विश्वकर्मा, हेमंत शर्मा, नीरज पटेल, अनिल पटेल, मनीषा सिंह, मानसी पस्तारिया, जयश्री राजपूत, अर्चना बर्मन, नारायण केसरवानी, देवीदीन पटेल, राजकुमार प्रजापति, प्रिया तिवारी, नन्ही ठाकुर, अनीता पटेल, रूचि शर्मा, स्नेहा शर्मा, वंदना ठाकुर, पूजा झारिया, दुर्गा सैनी, ज्योति रैकवार, रितु तिवारी, आकांक्षा सहित विद्यालय परिवार एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समूचा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संगम बन गया। तिरंगे की शान में उठे नन्हे हाथों की सलामी और बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: युवाओं ने पेश की मानवता की मिशाल

Bundeli Khabar

बिजावर: वन बिभाग की छापामार कार्यवाही

Bundeli Khabar

आचार्य प्रवर के पहले समाधि दिवस पर सुवर्ण पाशन की खुराक पिलाई गयी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!