23.9 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
images 1 2
मध्यप्रदेश

अंकुर कार्यक्रम में हुआ अब तक एक मिलियन पौध-रोपण

Bundelikhabar

मुख्यमंत्री चौहान का पौध-रोपण संकल्प बना जनांदोलन, महाअभियान में मात्र 4 दिन में 53 हजार से साढ़े 6 लाख पहुँची रजिस्ट्रेशन संख्या

भोपाल/ब्यूरो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रतिदिन पौध-रोपण संकल्प एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। एक मार्च से शुरू हुए पौध-रोपण महाअभियान में 4 मार्च तक प्रदेश के 6 लाख 58 हजार 906 लोगों ने पौध-रोपण में रुचि दिखाते हुए रजिस्ट्रेशन करवाया है। चौथे दिन तक लोगों ने 4 लाख 72 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। अंकुर-वायुदूत एप में एक मार्च को रजिस्टर्ड लोगों की संख्या 52 हजार 76 थी, जो आज लगभग 12 गुना बढ़कर साढ़े 6 लाख से अधिक हो गई।

अभियान से जुड़ने वाले लोग 3 माध्यमों मिस कॉल, सीएम इवेंट्स एवं अंकुर-वायुदूत से पौध-रोपण की सूचना शासन को भेज रहे हैं। आज 4 मार्च तक एक लाख 27 हजार 943 लोगों ने 0755-270-6666 पर मिस कॉल कर पौध-रोपण की जानकारी दी। इनमें 88 हजार 467 यूनिक कॉलर हैं, जिन्होंने इतना ही पौध-रोपण किया। सीएम इवेंट्स में 30 हजार 545 रजिस्ट्रेशन और 21 हजार 497 पौध-रोपण हुए। इसमें प्रतिभागियों द्वारा 35 हजार 965 फोटो अपलोड की गईं। भोपाल जिले में सर्वाधिक 7 हजार 378 लोगों ने एक हजार 736 पौध-रोपण कर 3 हजार 486 फोटो अपलोड की।

अंकुर-वायुदूत में लगभग साढ़े 5 लाख रजिस्ट्रेशन

पौध-रोपण महाअभियान में एक मार्च को प्रदेश के 52 हजार 76, 2 मार्च को 99 हजार 712 और 3 मार्च को एक लाख 67 हजार 566 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। आज यह आंकड़ा 5 लाख 48 हजार 942 पर पहुँच गया। एप में 3 लाख 62 हजार 40 पौध-रोपण दर्ज किये गये। अभियान का समापन कल 5 मार्च को होगा।

भोपाल-इंदौर जिलों में दिखा पौध-रोपण के प्रति जबरदस्त रुझान

महाअभियान में 4 मार्च तक सर्वाधिक 47 हजार 778 रजिस्ट्रेशन और 39 हजार 673 पौध-रोपण के साथ भोपाल सर्वोपरि है। अग्रणी जिलों में इंदौर में 47 हजार 530 रजिस्ट्रेशन और 21 हजार 107 पौध-रोपण, होशंगाबाद में 45 हजार 960 रजिस्ट्रेशन और 34 हजार 757 पौध-रोपण, गुना में 33 हजार 862 रजिस्ट्रेशन और 26 हजार 347 पौध-रोपण, शिवपुरी में 32 हजार 610 रजिस्ट्रेशन और 21 हजार 683 पौध-रोपण, सिवनी में 22 हजार 72 रजिस्ट्रेशन और 15 हजार 49 पौध-रोपण, रीवा में 20 हजार 354 रजिस्ट्रेशन और 13 हजार 791 पौध-रोपण, जबलपुर में 19 हजार 486 रजिस्ट्रेशन और 15 हजार 33 पौध-रोपण, बैतूल में 15 हजार 106 रजिस्ट्रेशन और 10 हजार 180 पौध-रोपण, धार में 13 हजार 928 रजिस्ट्रेशन और 3 हजार 143 पौध-रोपण, बुरहानपुर में 13 हजार 75 रजिस्ट्रेशन और 9 हजार 225 पौध-रोपण, रतलाम में 12 हजार 263 रजिस्ट्रेशन और 8 हजार 607 पौध-रोपण और हरदा में 11 हजार 358 रजिस्ट्रेशन और 8 हजार 813 पौध-रोपण शामिल हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अधिकारी हुए सम्मानित

Bundeli Khabar

अनुभूति कैम्प के जरिए छात्राओं ने ली पर्यावरण की जानकारी

Bundeli Khabar

स्मार्ट सिटी वर्चुअल समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!