30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627448152542
मध्यप्रदेश

स्टॉक में भिन्नता पाये जाने पर पाटन में गोदाम सील

Bundelikhabar

पाटन / संवाददाता

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार किसानों से व्यापारियों द्वारा खरीदी गई मूंग और उड़द के सत्यापन के लिये तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी ने आज मंगलवार को पाटन स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान ए के ट्रेडर्स संचालक अभय जैन (बन्टी) के गोदाम की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान स्टॉक में भिन्नता पाये जाने पर व्यापारी को नोटिस जारी किया गया।

यह भी पढ़ें-जिला दंडाधिकारी ने की दो अपराधियों पर एनएसए की कार्यवाही

तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी के अनुसार पाटन में अभय जैन के गोदाम के अलावा आज उड़ना स्थित गोदाम की भी उनके द्वारा कृषि उपज मण्डी पाटन के सचिव सुनील पाण्डे के साथ जांच की गई तथा अनियमितताओं को आशंका पर इस गोदाम को सील कर दिया गया। तहसीलदार पाटन के अनुसार कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार मूंग और उड़द के सत्यापन के लिये पाटन में चार दल गठित किये गये है। इन दलों द्वारा अभी तक 40 गोदामों की जांच की गई है तथा जहाँ भी स्टॉक के अंतर पाये जा रहा है वहाँ गोदाम संचालक को नोटिस जारी किये जा रहे है।

FB IMG 1627448156066

Bundelikhabar

Related posts

गांव-गांव में लोक नीति की अलख जगा रहा जन विकास संगठन

Bundeli Khabar

कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया नगर का प्रमुख भुजलिया महोत्सव

Bundeli Khabar

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर युवाओ ने फोटो खिंचवाकर दिया एकता का संदेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!