24.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20260729 WA0017
Uncategorized

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Bundelikhabar

11 / 100 SEO Score

युवा शक्ति यदि नशे के खिलाफ संकल्प ले तो हिंदुस्तान नशा मुक्त देश बन सकता है _ सूर्यकांत शर्मा  ए एस पी जबलपुर ग्रामीण

पाटन /संवाददाता

मध्य प्रदेश शासन के आह्वान पर पुलिस और राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पाटन स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी , अनिरुद्ध पटेरिया ,जेलर हेमेन्द्र बागरी,शिव तिवारी , सुरेश कांबले, प्राचार्य सीएस ठाकुर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। अपने संबोधन में एएसपी श्री सूर्यकांत शर्मा ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

IMG 20260729 WA0018

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्री देवशंकर अवस्थी ने कहा कि युवाओं को मादक पदार्थों के नशे से दूर रहकर शिक्षा, समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण को अपना वास्तविक लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि नशे के खिलाफ संकल्प ले तो समाज को नई दिशा मिल सकती है और नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।

IMG 20260729 WA0015

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने नगर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।पुलिस प्रशासन की तरफ से सहायक उपनिरीक्षक सुदेश गुप्ता , प्रधान आरक्षक राममिलन , सुशील त्रिपाठी, आरक्षक अनुराग के साथ ही

कार्यक्रम में शिव चौरसिया, सुजीत सिंह, राहुल शर्मा,धीरेन्द्र सिंह ,अभिषेक अग्रवाल ,राहुल जैन , सौरभ शर्मा ,कुलदीप बबेले , राजा पिपरिया,राजेश नायक,हर्षित सिंघई , छुट्टन दुबे,पवन बर्मन,दुर्गा बर्मन ,विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

बच्चों ने रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया

इस अवसर पर अतिथियों के मार्गदर्शन में बच्चों ने नशा मुक्त समाज बनाने हेतु जागरूकता रैली निकाली जिसने नगर भ्रमण किया ।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर में 11.34 करोड़ से बनेगा अस्पताल, विधायक ने किया भूमिपूजन

Bundeli Khabar

स्वनिधि से संमृद्वि योजना के क्रियान्वयन में सागर नगर निगम देश में अव्वल

Bundeli Khabar

हटाये गए आईजी: शिकाारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी शहीद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!