शिक्षक आत्म हत्या मामले में आरोपी प्रशांत सिंह ठाकुर पर जिला पंचायत CEO मेहरबान
दमोह/ शिक्षक राजेश त्रिपाठी आत्म हत्या मामले में आरोपी बने सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत दमोह प्रशांत सिंह ठाकुर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपगारे आज कल काफी मेहरबान है, प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16/04/2026 को प्रशांत सिंह ठाकुर को सेशन न्यायालय हटा द्वारा आरोपी बनाया गया था जिसके बाद प्रशांत सिंह ठाकुर फरार हो गए थे उसके बाद आरोपी द्वारा जून माह में मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा अग्रिम जमानत का लाभ दिया गया था किंतु आरोपी के फरारी के दौरान कार्यालय में उपस्थित हो कर जिला पंचायत सीईओ से सांठ गांठ अपनी पूरी वेतन निकली गई जो गैर कानूनी है, साथ ही आज दिनांक तक मप्र सिविल सेवा आचरण संहिता के अनुसार उक्त आरोपी पर किसी भी प्रकार की विभागीय कार्यवाही नहीं की गई।


