23.2 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
Bundeli Khabar
images 2 1
मध्यप्रदेशUncategorized

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने दिए निर्देश

Bundelikhabar

आगामी सात दिवस में सभी मिलर्स से अनुबंध पूर्ण कराएँ- मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैस


सागर / अभिलाष पवार
बुधवार को मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैस की अध्यक्षता में धान मिलिंग की स्थिति के संबंध में प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, खाद्य अधिकारियों, नागरिक आपूर्ति निगम आदि के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई जिसमें सागर से कलेक्टर श्री दीपक सिंह, जिला खाद्य अधिकारी श्री बायकर , नागरिक आपूर्ति निगम, वेयरहाउस कॉरपोरेशन कि अधिकारियों ने भाग लिया।

बैश ने निर्देश दिए कि, आगामी सात दिवस में सभी मिलर्स से अनुबंध पूर्ण कराएँ।
उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि, आवश्यक समन्वय के लिए ज़िलों में कंट्रोल रूम स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मिलर्स की क्षमता के अनुसार एक कार्य योजना तैयार करें जिसमें भविष्य की स्थिति को लेकर तैयारी की जा सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे मिलर्स जिनके द्वारा बोलिंग के संबंध में सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है उनके ख़लिफ़ कार्रवाई करते हुए उनकी मिलिंग साइट सीज़ की जाए।

मुख्य सचिव बैस ने कहा कि, हमारा लक्ष्य है कि, मिलिंग से संबंधित कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिए सभी कलेक्टर्स समय सीमा बैठक में नियमित रूप से बिलिंग की प्रगति की इसके साथ ही दैनिक और साप्ताहिक टारगेट की भी समीक्षा करें।

FB IMG 1624464307635

Bundelikhabar

Related posts

खरीदी केंद्रों में खरीदी निर्देश और शर्तों का हो पूर्ण पालन- कलेक्टर

Bundeli Khabar

पूर्व मंत्री का आरोप: सैकड़ो मतदाताओं को मताधिकार व चुनाव लड़ने से किया जा रहा वंचित

Bundeli Khabar

बरगी, जबलपुर की 18 तो पाटन की 17 राउंड में होगी मतगणना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!