30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 27
मध्यप्रदेशUncategorized

आज से फिर सुनसान रविवार होंगे आबाद

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो
आज से रविवार फिर से अपनी रौनक बिखेरेगा मतलब अब दुकानों के ताले रविवार को भी खोले जा सकेंगे, प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में अब रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त कर दिया है जिसका आदेश 26 तरीख को जारी कर दिया गया। गैर तलब है कि पिछले तीन महीनों से रविवार बंद रखा गया था और प्रतिष्ठान खुलने की अनुमति नही दी गई थी किन्तु अर्थव्यवस्था को देखते हुए रविवार को बाजार खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है जो समस्त मध्यप्रदेश में लागू होगा, किन्तु आदेश के अनुसार दुकानदारों और ग्राहकों को कोविड गाईड लाइन का पालन करना होगा। एवं कोरोना नाईट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सुचारू रहेगा। जिसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ट्विटर के माध्यम से दी। ज्ञात हो कि कोरोना कर्फ्यू में छोटे बड़े दुकानदार व्यापारिक दिक्कतों का सामना कर रहे थे जिनको शासन द्वारा यह राहत प्रदान की गई है।

Screenshot 2021 0626 203951
IMG 20210626 WA0028

Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर ने गुफाओं का किया अवलोकन

Bundeli Khabar

पाटन: बीएसपी की सभा से कोरोना का मास्क नदारत

Bundeli Khabar

जिला प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने किया सर्किट हाउस परिसर में पौधारोपण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!