21.5 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20260704 072841
मध्यप्रदेश

बिजावर : रेल लाओ अभियान में जुड़े हजारों लोग

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

बिजावर / सुरेश रजक

बुंदेलखंड के केदारनाथ स्वयं-भू श्री जटाशंकर धाम को भोपाल छतरपुर रेल मार्ग से जोड़ने के लिए क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में जुड़कर एसडीएम बिजावर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश शासन के धार्मिक एवं पर्यटन लिस्ट में समलित जटाशंकर धाम बुंदेलखंड ही नही अपितु सम्पूर्ण देश प्रदेश के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है जहां देश – प्रदेश से भारी संख्या में लोग दर्शन हेतु आते हैं अपनी अनुपम प्राकृतिक छटा से लोगों को मोहित करने वाला यह तीर्थ बुंदेलखंड में अपना एक अद्वितीय स्थान रखता है।

आपको बता दें कि बिजावर नगर से उक्त अभियान की शुरुआत होते ही सारे जिले से इस अभियान को हजारों लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है जिसके संबंध में स्थानीय विधायक के साथ आमजन ने एसडीएम बिजावर को ज्ञापन सौंपा है।

अरबिंद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष जटाशंकर न्यास : खजुराहो, छतरपुर- सागर, भोपाल नवीन रेल लाइन के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दमोह, हटा- खजुराहो नवीन रेल लाइन की सर्वे की मंजूरी दी गई है। सामूहिक और समग्र प्रयासों से श्री जटाशंकर धाम या बिजावर अथवा बिजावर और बड़ा मलहरा के बीच रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक सौगात मिल सकती है। इस संबंध में सभी लोगों को एकजुट होकर मांग करना चाहिए।


Bundelikhabar

Related posts

बेनीसागर बंधा के लूट का पर्दाफाश सभी आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया माल व मशरुका किया बरामद

Bundeli Khabar

छतरपुर जिले में 1 करोड़ 28 लाख के भूमि-पूजन

Bundeli Khabar

कलेक्टर टीकमगढ़ ने ली टीएल की बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!