29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2026 01 09 21 18 47 16 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4
मध्यप्रदेश

भव्यता के साथ विश्राम हुआ श्री राम कथा महोत्सव

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता

पाटन नगर के भगवती शिशु मंदिर में पिछले पांच दिनों से आयोजित हो रहा श्री राम कथा महोत्सव आज बड़ी भव्यता के साथ विराम किया गया।

अयोध्या से पधारे श्री राम दिनेशाचार्य महाराज द्वारा कथा के माध्यम से राम चरित्र सुनाया जा रहा था जिसमें आज विश्राम दिवस पर महाराज जी द्वारा भरत के चरित्र का वर्णन किया गया, परम पूज्य कथा व्यास महाराज ने आज परिवार में एक जुटता का संदेश दिया साथ महाराज जी द्वारा भरत के भ्रात प्रेम को लेकर उक्त संदेश भक्तों तक पहुंचाया।

Screenshot 2026 01 09 21 19 01 11 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

आज कथा विश्राम दिवस पर नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह देवाचार्य जी महाराज,जबलपुर क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर मनोहर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम विनय करसोरिया,भाजपा नेता बलराम यादव, सहित पाटन क्षेत्र के गणमान्य भक्तगण उपस्थित रहे, आज विश्राम दिवस पर पाटन क्षेत्र के हजारों भक्तों द्वारा कथा प्रांगण में उपस्थित हो कर कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया।

वहीं आयोजक मंडल के संयोजक रणधीर सिंह ठाकुर जी के साथ राघवेंद्र शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, घनश्याम बबेले, शिव कुमार वाजपेई, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हरि नारायण कुरेरिया, संजय मिश्रा जी ने कथा में पधारे भक्तों का आभार व्यक्त किया।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर सोशल मीडिया पर हथियार सहित फ़ोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की तैयारियां जोरों पर

Bundeli Khabar

दमोह जिले में पुस्तक विमोचन में सम्मिलित हुए केन्द्रीय मंत्री सहित पद्मश्री सम्मानित हस्तियां

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!