21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 25
मध्यप्रदेश

जबलपुर: पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक और भतीजे शहनवाज को गिरफ्तार किया है। विजय नगर में दर्ज मारपीट और जानलेवा प्रकरण के आरोपी शहनवाज की तलाश में पुलिस ने कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक के घर शुक्रवार सुबह 4.00 बजे दबिश दी और दबोच लिया। पुलिस ने घर की सर्चिंग की तो सन्न रह गई। आरोपी के घर से अमेरिका-इटली की एक-एक विदेशी सहित पांच राइफलें, 10 कारतूस, और 15 बका नुका चाकू मिले।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुुगुणा ने बताया कि बड़ी ओमती नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक के खिलाफ 20 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में साल 2012 में ओमती पुलिस की अनुशंसा पर एनएसए की कार्रवाई भी हो चुकी है। विदेशी राइफल की जब्ती से उसके संबंध देशी विरोधी विदेशी ताकतों से भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ओमती पुलिस ने आरोपी अब्दुल रज्जाक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने अब्दुल रज्जाक पर रासुका लगाने के साथ रिमांड पर लेने की बात कही।


Bundelikhabar

Related posts

टीकमगढ़: सहकारी समिति की डायरेक्टर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के छापे

Bundeli Khabar

नव निर्वाचित महापौर का जगह-जगह हुआ स्वागत

Bundeli Khabar

मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिन से शुरू हुआ हरियाली महोत्सव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!