27.2 C
Madhya Pradesh
August 16, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

हिंदू संगठनो ने एकजुट होकर बांग्लादेश की घटना को लेकर किया पुतला दहन

Bundelikhabar

IMG 20251230 183237 IMG 20251230 183227

सुरेश रजक

बिजावर। नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन एवं शहाबुद्दीन और यूनुस जैसे कट्टरपंथियों का पुतला दहन किया गया पूरे विश्व में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे है यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं जो बांग्लादेश में हो रही है उनके खिलाफ बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद प्रखंड बिजावर द्वारा रैली निकालते हुए नारेवाजी की और मशाल जलाते हुए पुतला दहन भी किया। बिजावर गल्ला मंडी प्रांगण में सभी समाजसेवी नगरवासी एवं व्यापारी बंधु बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर एकत्रित हुए यहां से एक विशाल रैली के रूप में नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वहां पर समाज के विभिन्न वर्गों एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध में नारे लगाए गए एवं भारत सरकार से मांग की गई की इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से इन अत्याचारों को रोका जाए इस हेतु हम सभी भारतवासी एकजुट होकर प्रयास करेंगे और प्रशासन संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से दबाव बनाएगा तब बांग्लादेशी शासन को भी हो रही है विभिन्न प्रकार की सहायताएं बंद होगी जिससे वर्तमान कट्टरपंथियों के द्वारा जो बांग्लादेश की सरकार चलाई जा रही है उनपर नकेल कसने हेतु कार्यवाही की जा सकेगी साथ ही साथ बांग्लादेश से हो रहे विभिन्न प्रकार के आयत को बंद करने की मांग भी वर्तमान भारत सरकार के समक्ष रखी गई। प्रदर्शन में राहुल दुबे, प्रदीप राय, जैकी ताम्रकार, अरविंद सिंह बुंदेला, विशाल सिसोदिया, शिवम चौदा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


Bundelikhabar

Related posts

कलयुगी बेटे ने पिता को पलंग पर बांध कर जिंदा जलाया

Bundeli Khabar

जबलपूर: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चुनावी दौरा

Bundeli Khabar

मँहगी हुई शराब,सारे जिलों में निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेची जा रही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!