18.2 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1645329105102
मध्यप्रदेश

अवैध रूप से संचालित स्किन क्लीनिक को कराया बंद

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी कार्यालय द्वारा गठित चिकित्सा अधिकारियों की टीम द्वारा आज राइट टाउन में चलाई जा रही अवैध स्किन क्लीनिक की जांच कर उसे बंद करा दिया गया है। कार्यवाही के दौरान डॉ. मीत क्लीनिक के नाम से संचालित इस क्लीनिक पर कोई भी चिकित्सक नहीं पाया गया। तथा यहां बीएचएमएस डिग्री धारक ऐलोपैथी पद्धति से ईलाज कर रहे थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्लीनिक में ब्लड से पीआरपी बनाने की तथा लेजर से उपचार संबंधी मशीनें भी पाई गई थीं। क्लीनिक संचालित करने वाले व्यक्ति के पास ड्रग लायसेंस नहीं था और इसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया था। कार्यवाही के दौरान पाया गया कि जबलपुर के अलावा डॉ. मीत के नाम से इंदौर और भोपाल में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।

डॉ. मीत क्लीनिक की आकस्मिक जांच की कार्यवाही जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. वर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही में डॉ. एहतेशाम अंसारी एवं डॉ. विभोर हजारी भी शामिल थे। अवैध रूप से गैर प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ. मतरंजन द्विवेदी द्वारा संचालित इस क्लीनिक के बारे में गत दिवस नर्सिंग होम एसोसिएशन द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को जानकारी दी गई थी।


Bundelikhabar

Related posts

हर घर दस्तक

Bundeli Khabar

आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान: दो बूंद जिंदगी की

Bundeli Khabar

दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित किया गया चाइल्ड लाइन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!