22.4 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20260104 WA0009
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

Bundelikhabar

किसानों के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान

पाटन। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 04 जनवरी 2026,दिन रविवार को जबलपुर जिले की पाटन तहसील में सम्पन्न हुई। बैठक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई,जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि दत्त सिंह, महाकौशल प्रांत अध्यक्ष सोमनाथ कुशवाहा, महाकौशल प्रांत महामंत्री धन सिंह ठाकुर, महाकौशल प्रांत महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा लोधी,संभागीय अध्यक्ष अवधेश यादव,कटनी जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मिश्रा,सिवनी युवा अध्यक्ष शुभम दयाल पटेल,संघ के वरिष्ठ सदस्य पंकज मिश्रा (दिल्ली) कुलदीप धर्मपुरिया सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से गठित जबलपुर जिला कार्यकारिणी में
राजेश सिंह को जिला अध्यक्ष,तान सिंह ठाकुर (तन्नू भैया) को जिला उपाध्यक्ष,राजेश कुमार प्रजापति को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंत्री,राजेंद्र चौरसिया को जिला मंत्री,
श्रीमती माया लोधी को जिला महिला अध्यक्ष,
अजय को जिला सह.मंत्री नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि दत्त सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब किसान अपने हक और अधिकारों के लिए केवल खेत-खलिहानों तक सीमित न रहें,बल्कि संगठित होकर सड़कों पर उतरें और अन्याय के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करें। उन्होंने नवगठित जिला कार्यकारिणी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों-मजदूरों की आवाज बुलंद करने की अपेक्षा जताई। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस मौन: नाबालिकों को निर्बस्त्र कर पीटा

Bundeli Khabar

अब किन्नरों की भी होगा पहचान, उठा सकेंगे सरकारी योजनाओं का फायदा

Bundeli Khabar

रुपए दोगुना करने का लालच दे कर दो सगे भाइयों ने लोगो को लगाया लाखों का चूना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!