26.5 C
Madhya Pradesh
July 4, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorized

थाना किशनगढ़ पुलिस ने ग्राम कुपी में घर से चोरी का किया खुलासा- 3 चोर गिरफ्तार

Bundelikhabar

IMG 20251226 WA0019

सोने चांदी के आभूषण, प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तीन एंड्राइड मोबाइल, कुल संपत्ति करीब 7 लाख रुपए बरामद

सुरेश रजक

बिजावर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुपी में माह सितंबर में फरियादी रामाधीन यादव के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना किशनगढ़ में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी एवं आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था। एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मूवमेंट संबंधित जानकारी एकत्र की गई। चोरी के दौरान संदेहियों का आपसी संपर्क पाया गया।

संदेही से पूछताछ की गई। योजना बद्ध तरीके से साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा चोरी में सम्मिलित तीन आरोपी

1. रविकांत यादव पिता राजू यादव निवासी ग्राम देवरा थाना किशनगढ़

2. शैलेंद्र यादव पिता मुन्ना लाल यादव निवासी ग्राम लक्ष्मणपुरा थाना ओरछा रोड

3. प्रदीप सोनी पिता प्रेम नारायण सोनी निवासी ग्राम देवरा थाना किशनगढ़

को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उनके पास से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण हार, झुमकी, हाफ पेटियां, बिछिया, पायल, चूड़ियां सहित विभिन्न प्रकार के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त तीन एंड्राइड मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल कुल संपत्ति कीमत 7 लाख रुपए बरामद की गई। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिटोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगढ़ उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी ईसानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल, थाना प्रभारी पिपट उप निरीक्षक राहुल तिवारी, थाना बिजावर से उप निरीक्षक कमलजीत सिंह, चौकी प्रभारी कुपी सहायक उप निरीक्षक जगदीश शिवहरे एवं साइबर टीम की भूमिका रही।


Bundelikhabar

Related posts

मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरपीएफ थाना अध्यक्ष केशव राणा द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षा रोपण किया गया

Bundeli Khabar

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रोटोकॉल के तहत होगा-कलेक्टर

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने किसानों को प्रदान किए बीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!