28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1637382235854
मध्यप्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा में नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो
शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने आज शुक्रवार को भी जिले में पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का अभियान जारी रहा। नियमित टीकाकरण का दिन निर्धारित होने की वजह से शुक्रवार को जबलपुर शहर और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण केन्द्रों के अलावा मोबाइल टीमों ने भी घर-घर जाकर ड्यू लिस्ट के अनुसार पात्र व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया।

मोबाइल टीम ग्वारीघाट के नर्मदातट पर तथा ग्वारीघाट के उस पार गुरुद्वारा भी पहुँची और दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को वैक्सीन लगाई। वैक्सीनेशन अभियान के तहत मदार छल्ला निवासी 87 वर्षीय अनवरी चौधरी और हफीजन बी ने भी पास के टीकाकरण केंद्र पहुँचकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जिला टीकाकरण अधिकारी के अनुसार आज शुक्रवार को 3 हजार 573 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।

डॉ. एसएस. दाहिया ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का विशेष अभियान के कल शनिवार 20 नवम्बर को भी जारी रहेगा। शनिवार को शहर में 69 टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे हैं। इसके अलावा 20 मोबाइल टीमें भी तैनात की जा रही हैं जो घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को टीका लगायेंगी। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी पूर्व के अनुसार टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये जायेगें।


Bundelikhabar

Related posts

ग्राम रैपुरा के अनु.जाति वर्ग के घरों पर बुलडोजर चलाने का मामला

Bundeli Khabar

इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर जिला पुलिस को किया गया सतर्क

Bundeli Khabar

बिजावर: एक सप्ताह पहले गायब हुए प्रशांत का नहीं लगा सुराग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!