महारष्ट्र : विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्ष में बैठी महा विकास आघाडी के बीच सीधा मुकाबला है। सत्तापक्ष व विपक्षी दल चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। वहीं राज ठाकरे भी दमदार वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत लगाते हुए दिख रहे हैं।
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 25 पर चुनाव लड़ रही है.। हालही में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं खड़ा किया था और महायुति को अपना समर्थन दिया था। अब विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना दमदारी से चुनाव मैदान में उतर चुकी है। बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के लिए चिन्ता का विषय बन गया हैं। क्योंकि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने उनके खिलाफ 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारे है। बता दें कि मुंबई में भाजपा 17, जबकि शिवसेना 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। और राज ठाकरे की पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं जिसके कारण मुंबई का चुनाव भी काफी रोमांचक होने वाला हैं।
राज ठाकरे की पार्टी ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिंदे गुट के खिलाफ 12 और भाजपा के खिलाफ 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि शिवडी विधानसभा से महायुति ने कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा है, यहां मनसे नेता बाला नंदगांवकर सत्तारूढ़ गठबंधन के समर्थन से एकमात्र दावेदार हैं। इसके अलावा मनसे ने एक कैंडिडेट अजित गुट के खिलाफ उतारा है, जबकि एक उम्मीदवार आर पी आई के खिलाफ उतारा है।
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने माहिम और वर्ली सीट पर पहले ही मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। माहिम विधानसभा सीट को लेकर उद्धव गुट, शिंदे गुट और राज ठाकरे की एमएनएस के बीच खींचतान चल रही है, जिससे यह त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। वहीं महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने उद्धव गुट के आदित्य ठाकरे और शिंदे गुट के मिलिंद देवड़ा के खिलाफ वर्ली में भी प्रत्याशी उतारा है। हालांकि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने मुंबई में 7 भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (कोलाबा), मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (बांद्रा पश्चिम), उनके भाई विनोद शेलार (मलाड पश्चिम), राज्य भाजपा कोषाध्यक्ष मिहिर कोटेचा (मुलुंड), अमीत साटम (अंधेरी पश्चिम), मंगल प्रभात लोढ़ा (मालाबार हिल) और कैप्टन तमिल सेलवन (सायन कोलीवाड़ा) शामिल हैं।
अगर मनसे को मराठी वोट मिले तो महायुति और महा विकास आघाडी को काफी नुकसान पहुंच सकता हैं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं।
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने मुंबई की वर्ली, माहिम, मागठणे, कुर्ला, चांदीवली, भांडुप और विक्रोली समेत अन्य सीटें पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर मराठी मानुष के वोट अगर राज ठाकरे की पार्टी को चले गए तो महायुति और महा विकास आघाडी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
मुंबई की किन सीटों पर महायुति और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के बीच टक्कर?
1. कोलाबा-राहुल नार्वेकर (भाजपा) – MNS ने उम्मीदवार नहीं उतारा
2. मालाबार हिल- मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा)- MNS ने उम्मीदवार नहीं उतारा
3. मुंबादेवी – सायना एनसी (शिंदे गुट)
4. बायकुला – यामिनी जाधव (शिंदे गुट)
5. वर्ली – मिलिंद देवड़ा (शिंदे गुट)- संदीप देशपांडे (MNS)
6. शिवडी – बाला नंदगांवकर (महाराष्ट्र नव निर्माण सेना) महायुति ने नंदगांवकर को समर्थन दिया है
7. माहिम- सदा सरवणकर (शिंदे गुट) – अमित ठाकरे (मनसे)
8. वडाला- कालिदास कोलंबकर (भाजपा) – स्नेहल जाधव (मनसे)
9. धारावी- राजेश खंडारे (शिंदे गुट)- मनसे ने उम्मीदवार नहीं उतारा
10. कुर्ला – मंगेश कुडालकर (शिंदे गुट) – प्रदीप वाघमारे (मनसे)
11. बांद्रा (पश्चिम)- आशीष शेलार (भाजपा) मनसे ने उम्मीदवार नहीं उतारा
12. बांद्रा (पूर्व) – जीशान सिद्दीकी (एनसीपी) – तृप्ति सावंत (मनसे)
13. चांदीवली – दिलीप लांडे (शिंदे गुट) – महेंद्र भानुशाली (मनसे)
14. चेंबूर – तुकाराम काठे (शिंदे गुट) – मौली थोरवे (मनसे)
15. अणुशक्ति नगर- सना मलिक (एनसीपी)- मनसे ने उम्मीदवार नहीं उतारा
16. विले पार्ले- पराग अलावनी (भाजपा)- जुइली शेंडे (मनसे)
17. अंधेरी पश्चिम- अमीत साटम (भाजपा) – मनसे ने उम्मीदवार नहीं उतारा
18. वर्सोवा- भारती लावेकर (भाजपा) – संदेश देसाई (मनसे)
19. गोरेगांव – विद्या ठाकुर (भाजपा) – वीरेंद्र जादव (मनसे)
20. कांदिवली पूर्व- अतुल भातखलकर (भाजपा) – महेश फारकसे (मनसे)
21. डिंडोशी – संजय निरुपम (शिवसेना) – भास्कर परब (मनसे)
22. जोगेश्वरी पूर्व – मनीषा वायकर (शिवसेना) – भालचंद्र अंबुरे (मनसे)
23. चारकोप – योगेश सागर (भाजपा) – दिनेश साल्वी (मनसे)
24. मलाड पश्चिम – विनोद शेलार (भाजपा) – मनसे ने उम्मीदवार नहीं उतारा
25. बोरीवली – संजय उपाध्याय (भाजपा) – कुणाल मेनकर (मनसे)
26 दहिसर – मनीषा चौधरी (भाजपा) – राजेश येरुंकर (मनसे)
27. मुलुंड – मिहिर कोटेचा (भाजपा) – मनसे ने उम्मीदवार नहीं उतारा
28. भांडुप पश्चिम – अशोक पाटिल (शिंदे गुट) – शिरीष सावंत (मनसे)
29. विक्रोली- सुवर्णा करंजे (शिंदे गुट) – विश्वजीत दोलम (मनसे)
30. कलिना – अमरजीत सिंह (आरपीआई-भाजपा) – संदीप हुटगी (मनसे)
31. मानखुर्द शिवाजी नगर- सुरेश पाटिल (शिवसेना) – जगदीश खांडेकर (मनसे)
32. घाटकोपर पश्चिम – राम कदम (भाजपा) – गणेश चुक्कल (मनसे)
33. घाटकोपर पूर्व – पराग शाह (भाजपा) – संदीप कुलथे (मनसे)
34. अंधेरी पूर्व – मुर्जी पटेल (शिंदे गुट) – मनसे ने उम्मीदवार नहीं उतारा
35. मगाठाणे- प्रकाश सुर्वे (शिवसेना) – नयन का बांध (मनसे)
36. सायन कोलीवाड़ा- कैप्टन तमिल सेलवन (भाजपा)
@ राकेश चौबे (बेखौफ भारतीय), महाराष्ट्र

