24 C
Madhya Pradesh
August 14, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20251223 WA0008
मध्यप्रदेश

मशाल के साथ दौड़े विधायक अजय विश्नोई, खेल उत्साह से गूंजा समापन समारोह

Bundelikhabar

खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाते हैं – विधायक अजय विश्नोई
पाटन – नगर के तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिताओं का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अजय विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह का मुख्य आकर्षण विधायक अजय विश्नोई द्वारा हाथ में मशाल लेकर दौड़ लगाना रहा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में जोश भर गया।

कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष देवकुमार यादव,प्राचार्य चरण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना भी विकसित होती है।

मुख्य अतिथि अजय विश्नोई ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का खिलाड़ी ही कल देश और समाज का नाम रोशन करेगा। विधायक विश्नोई ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिताओं के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ दिखाई दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश सिंह ,उदयभान सिंह,एड देवेंद्र यादव,नगर परिषद उपाध्यक्ष देव कुमार यादव,पंडित कैलाश पाठक,गजेंद्र सिंह,एड राघवेंद्र यादव,मोनू सिंह ,आनंद मोहन पालहा,दीपक जैन,सरपंच निर्दोष राव,डॉ चिंतन बबेले,मधु यादव,रामशरण लोधी ,राजेंद्र राठौर,सत्यम मेहरा ,उप प्राचार्य सुजीत सिंह,नीरज पटेल,जशपाल सिंह,ब्रजेश विश्वकर्मा, अनिल पटेल,हेमन्त शर्मा,प्रताप नामदेव,देवीदीन पटेल,सीताराम सिंह,महेंद्र चौबे धनञ्जय प्यासी,विवेक कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य चरण सिंह द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

लोक अदालत हेतु 67 खण्डपीठ गठित

Bundeli Khabar

आठ साल पहले आम तोड़ने गए एक 13 साल के बालक का मिला कंकाल

Bundeli Khabar

16 जून को लगे टीकों ने बनाया रेकॉर्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!