28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 3 3
मध्यप्रदेश

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री की बेटी की आत्महत्या मामले में दामाद हुआ गिरफ्तार

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोती कश्यप की छोटी बेटी तृप्ति पटले के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनके दमान महेश पटले को गिरफ्तार कर लिया है पूर्व मंत्री का दामाद महेश पटले अपनी पत्नी तृप्ति पटले को मानसिक रूप से परेशान करते हुए रुपए की मांग कर रहा था जिस से प्रताड़ित होकर तृप्ति पटले आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया।

जबलपुर के आधार ताल क्षेत्र में रहने वाली तृप्ति पटले जोकि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोती कश्यप की छोटी बेटी थी शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पूर्व मंत्री मोती कश्यप व उनके परिजनों ने अधारताल थाने में महेश पटले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मोती कश्यप के दमाद महेश पटले को गिरफ्तार कर लिया है वहीं परिजनों ने आरोप लगाया था कि तृप्ति पटले को महेश पटले द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और महेश पटले द्वारा तृप्ति से रुपयों की मांग भी की जा रही थी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी अब पुलिस ने महेश पटले को गिरफ्तार कर लिया है दहेज प्रताड़ना आदि विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया है।


Bundelikhabar

Related posts

बुन्देली खबर का असर: अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 6 दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

Bundeli Khabar

कांग्रेस की महँगाई पर हल्ला बोल रैली 04 सितम्बर को दिल्ली में

Bundeli Khabar

गोराबाजार: फायरिंग कर एटीएम कैश पेटी लूट ले गए बदमाश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!