21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20251114 WA0022
मध्यप्रदेश

बाल दिवस पर किया गया बाल मेले का आयोजन

Bundelikhabar

बाल दिवस के अवसर पर हुए विविध आयोजन
भविष्य के प्रति जागरूक हो जिसमे आत्म सन्तुष्टि मिले उस क्षेत्र को चुने – माननीय न्यायाधीश शांभवी सिंह
अपने अधिकारों की चिंता करें परंतु दूसरे के अधिकारों का हनन ना हो इसकी चिंता रहे —- न्यायाधीश श्रीमती अम्रता मिश्रा तिवारी
ऐसे आयोजनों से छात्र – छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह
पाटन/संवाददाता

पाटन नगर के तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में आज बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में माता सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ हुआ एवं नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं की विविध वेशभूषा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत कलश सज्जा, थाल सज्जा,चित्रकला ,रंगोली, विज्ञान मेला, विज्ञान प्रदर्शनी इत्यादि कार्यक्रमों के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथि जनों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य जागेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है एवं जीवन के विविध कौशलों से परिचित होते हैं।

रामायण प्रबोधन रहा विशेष – कार्यक्रम में एक कलश रामायण प्रबोधन के रूप में रखा गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री राम के वनवास का विश्लेषण आत्मक अध्ययन इस विषय पर अपने शोधात्मक आलेख प्रस्तुत किया जिनका परीक्षण आमंत्रित मानस मर्मज्ञों देवेन्द्र गोटिया, नारायण सिंह एवं शिवराज पटेल द्वारा किया गया तथा श्रेष्ठ तीन आलेखों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माननीय न्यायाधीसो द्वारा छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी एवं न्याय व्यवस्था संबंधी जानकारियां दी गई इस अवसर पर न्यायाधीश श्रीमती शाम्भवी सिंह ने बच्चों को कहा कि भविष्य के प्रति हमे जागरूक रहना चाहिए और हमे वही क्षेत्र चुनना चाहिए जिसमें हमारी रुचि हो साथ उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बात कर छात्र-छात्राओं को मोबाइल से जुड़े हुए अपराधों के प्रति सचेत किया गया तो वही न्यायाधीश श्रीमती अम्रता मिश्र तिवारी ने कहा कि सभी को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि दूसरों के अधिकारों का हनन ना हो। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निबंध रंगोली चित्रकला प्रतियोगिताओं को आयोजित कर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया एवं उन्हें प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया।

IMG 20251114 WA0023 rotated

व्यंजन मिला रहा आकर्षण का केंद्र – विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बाल दिवस के अवसर पर व्यंजन मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें स्वदेशी की अवधारणा को लेकर व्यंजन तैयार किए गए इस मेले की खासियत यह रही कि इसमें मिलने वाले सभी व्यंजन पूर्णतया स्वदेशी एवं विविध प्रति के पारंपरिक भोजन थे। संपूर्ण कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री मोहन जी ,नगर परिषद पाटन के अध्यक्ष आचार्य जागेंद्र सिंह ,नगर परिषद पाटन के पूर्व अध्यक्ष कृष्णशेखर सिंह, उपाध्यक्ष देव कुमार यादव,एड देवेंद्र यादव सहित प्रमुख पार्षद गण महेंद्र सिंह,राघवेंद्र यादव ,दीपक जैन ,प्रदीप पटेल,कैलाश पाठक,आदित्य नामदेव,शेरू भुर्रक,सत्यम झरिया,राजेन्द्र राठौर ,आदेश नंदेसरिया,प्रशांत जैन,राकेश चौधरी ,पवन वर्मन आदि उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं सहेंगे एवं मरते दम तक लड़ते रहेंगे – बक्सवाहा बचाव आंदोलन

Bundeli Khabar

पाटन: नगर में भव्यतापूर्ण मनाया गया बेक्सिनेशन का महा अभियान

Bundeli Khabar

पाटन: स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव में दिखी मात्र औपचारिकता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!