Bundeli Khabar
Home » छतरपुर में “दस का दम” चैलेंज
Uncategorizedमध्यप्रदेश

छतरपुर में “दस का दम” चैलेंज

Bundelikhabar

कलेक्टर ने दस का दम अभियान का संकल्प पूरा किया

छतरपुर / मोहम्मद साजिद

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने नगरपालिका छतरपुर द्वारा 21 जून से 30 जून तक चलने वाले टीकाकरण अभियान में नवाचार के तहत लोगों का टीकाकरण कराने के लिए दस का दम अभियान के संकल्प को पूरा किया। उल्लेखनीय है कि इस अभियान मे इच्छुक व्यक्ति को चिहिंत दस लोगों का कोविड टीकाकरण टीका कराना होगा। दस का दम अभियान के तहत छतरपुर नगरपालिका द्वारा समाज के विभिन्न सेवाभावी संगठनों के माध्यम से एक व्यक्ति के द्वारा लोगों का टीकाकरण कराने के लिए संकल्प पत्र लिया गया हैं। संकल्प लेने व्यक्ति को दस लोगों का कोविड टीकाकरण कराना होगा। मतलब अपनी स्वयं की जिम्मेदारी पर दस लोगों को टीके के लिए प्रोत्साहित करना होगा और उनको टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर टीका लगवाना होगा हालांकि कलेक्टर महोदय की इस पहल की नागरिक काफी सराहना कर रहे हैं। हालांकि ये चेलेंज स्वीकार करने वाले को दस का दम का विजेता भी माना जायेगा अब देखना यह है कि छतरपुर के कितने लोग इस चेलेंज को स्वीकार करते हैं और कितने लोग जीतते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 5 सदस्‍यो को पकडा, चोरी गया माल भी किया बरामद

Bundeli Khabar

समस्त दुर्गा पंडालों में लगाये जाएंगे पुलिस एवं समिति के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे

Bundeli Khabar

महा रुद्राभिषेक के साथ प्रारम्भ हुआ महा शिवरात्रि उत्सव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!