25.1 C
Madhya Pradesh
October 23, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20250311 WA0000
मध्यप्रदेश

11 बटुक ब्राह्मणो का हुआ उपनयन संस्कार

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
आज नगर पंडित परिषद पाटन एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद  पाटन जबलपुर के तत्वाधान मे 11 बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमे वेद मन्त्रों के उच्चारण के साथ ब्राह्मण बालको कों जनेऊ धारण कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिगत दो बर्षों से उक्त आयोजन किया जा रहा है जिसमे नगर के ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजन का कार्यभार संभाला जाता है बीते बर्ष कि भांति इस बर्ष भी 21 पुरोहितों द्वारा बटुक ब्राह्मणो कों जनेऊ धारण कराया गया, सामुदायिक भवन पाटन में आयोजित कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे, पाटन में हर साल उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल होते हैं।

IMG 20250310 145101981 HDR scaled

इस दौरान उपनयन पत्रिका का विमोचन भी किया गया, जनेऊ संस्कार को विधि विधान से पंडित राजाराम त्रिपाठी, रमेश राजोरिया, पूरन दुबे,शिवकुमार त्रिपाठी, आनंद प्यासी,अवधेश दुबे जबलपुरसे वेद वाटिका व ब्राह्मणों ने जनों ने करवाया। कार्यक्रम में विप्र समाज के पंडित संदीप गुरु, डॉ विष्णु दत्त त्रिपाठी, राम विनय करसोलिया संजय गुरु,राहुल त्रिपाठी, वैभव व्यास, भरत बबेले, सुशील बबेले, शोभाराम गोटियाग्राम जमुनिया से, गौरी शंकर तिवारी चंद्रभान पिपरिया से,आदेश तिवारी मजीठा और जबलपुर से अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकरत परिषद से जबलपुर जिला अध्यक्ष ममता प्यासी जिला संयोजक पंडित सुशील पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारी एवं अन्य इलाकों से ब्राह्मण समाज के सदस्य मौजूद रहे।

इस मौके पर राम विनय करसोलिया ने अपने वक्तव्य मे कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों को अपने बच्चों को संस्कारों से परिचित कराना जरूरी है ऐसे में यह आयोजन बड़ा महत्वपूर्ण स्थान रखता है वहीं पंडित संदीप गुरु का कहना है कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए जिससे कि विप्र समाज में एकता बनी रहे और लोग आपस में सहयोग करें।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर के बालक को महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानीय

Bundeli Khabar

ठगी: सरकारी जमीन को अपना बता कर बेचने वाला नटवरलाल गिरफ्तार

Bundeli Khabar

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में तान्या कान्वेंट में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!