27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

चरित्र प्रमाण-पत्र पर लाल स्याही से टिप्पणी लिखने वाले दो पुलिस कर्मी हुए निलंबित

Bundelikhabar

बैतूल/ब्यूरो
बैतूल में युवक के चरित्र प्रमाण पत्र पर लाल स्याही से टिप्पणी लिखने वाले दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, पुलिस अधीक्षक बैतूल के अनुसार उक्त टिप्पणी आपत्तिजनक टिप्पणी हैं जिसे लाल स्याही से किसी के चरित्र प्रमाण पत्र पर अंकित करना बिल्कुल भी जायज नही है।

ज्ञात हो कि आठनेर थाना क्षेत्र के निवासी रूपेश देशमुख ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर जारी नहीं किया गया. जिसकी शिकायत उसने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की थी जिसके चलते पुलिस थाने से उक्त युवक का चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया किन्तु पुलिस कर्मी द्वारा उसके चरित्र प्रमाण पत्र पर लाल स्याही से एक नोट अंकित कर दिया गया।

IMG 20250214 WA0025

मामले के तूल पकड़ने पर बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों, प्रधान आरक्षक बलराम सरेयाम और कांस्टेबल विप्लव मरासे को निलंबित कर दिया है, एसपी ने कहा कि उक्त टिप्पणी आपत्तिजनक टिप्पणी है जो नियम विरुद्ध है एवं एसपी बैतूल द्वारा युवक को नया प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर का कार्यक्रम: प्रशासन गांव की ओर सप्ताह

Bundeli Khabar

म.प्र. रेंजर्स एसोशिएशन ने सिरमौर जनपद सीईओ के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कार्यवाही की माँग की

Bundeli Khabar

छतरपुर:”एक शाम-एक ग्राम” अभियान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!