21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623475301047
मध्यप्रदेश

जल्द भी बदलेगी शहर की तस्वीर

Bundelikhabar

दूधिया रोशनी से नहाएंगी शहर की सड़कें
स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में लगाई जायेगी 40 हजार सफेद एलईडी लाइट्स
शहर में बनेगी 46 करोड़ की लागत से दो सड़कें

जबलपुर(सजल सिंघई)- जल्द से जल्द ही अब शहर की तस्वीर बदलने वाली है। आईटी पाार्क सामने 22 करोड़ और बिरसा मुंडा चौक से महाराजपुर तक 24 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़क, मदन महल पहाड़ी पर होगा 15 हजार पौधों का रोपण
कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में लिया गया निर्णय,, संस्कारधानी की सड़कें जल्द ही दूधिया रोशनी से नहाएंगी इसके लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा पूरे शहर में 40 हजार सफेद एलईडी लाइट्स लगाए जाएंगे।
यह निर्णय आज कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की संपन्न हुई की बैठक में लिया गया। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्चुअल बैठक में निगमायुक्त संदीप जीआर, भारत सरकार एवं राज्य शासन की ओर से नियुक्त डायरेक्टर जे के कपूर, दीपक रत्नावर, स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत, जेडीए के सीईओ प्रशांत श्रीवास्तव, टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग से आर.के. पाण्डे आदि ऑन लाईन जुड़े रहे। बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा अनेक नये कार्य स्वीकृत करते हुए शहर को विकास की अनेक सौगातें प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि आईटी पार्क के सामने 22 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा, इसके अलावा 24 करोड़ की लागत से बिरसा मुंडा चौक से महाराजपुर तक की सड़क का कायाकल्प भी होगा। इस अवसर पर निर्णय लिया गया है कि मदन महल की पहाड़ी पर बारिश के मौसम में 15 हजार पौधे रोपे जाएंगे जिससे प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के द्वारा पूर्व में स्वीकृत एवं वर्तमान में प्रचलित सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाने पर भी जोर दिया। बैठक के प्रारंभ में स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक निदेशक एवं निगमायुक्त संदीप जी.आर. एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बड़ी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

FB IMG 1623475294991

Bundelikhabar

Related posts

होमगार्ड के कार्यक्रम में राज्यपाल ने की गृहमंत्री की तारीफ

Bundeli Khabar

खमरिया इस्टेट में नशीली गैस का रिसाव मौके पर पहुँची दमकल की टीम हुई बेहोश

Bundeli Khabar

मुक्तधाम जीर्णोध्दार समिति ने नगर दंडाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!