30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241224 WA0015
मध्यप्रदेश

उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बच्चों ने जाने उपभोक्ता के अधिकार

Bundelikhabar

उपभोक्ताओं को सुविधा, स्वास्थ्य एवं उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं उपलब्ध हो इसके लिये कानूनी प्रावधान — माननीय न्यायाधीश श्रीमती उजाला झा शुक्ला
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित बाल रंग प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान आने पर राज अंशिका को किया सम्मानित

पाटन /संवाददाता आज उपभोक्ता दिवस के अवसर पर पाटन नगर स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में माननीय न्यायाधीश श्रीमती उजाला झा शुक्ला का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ । माननीय न्यायाधीश ने कहा की उपभोक्ता दिवस के अवसर पर हमें यह जानने की आवश्यकता है कि उपभोक्ता के अधिकार क्या होते हैं,  किसी भी प्रकार की ठगी अथवा स्कैम से बचने के लिए किस प्रकार से विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है,  तथा उपभोक्ताओं को अपनी सुविधा , स्वास्थ्य एवं उच्च गुणवत्ता की उपभोग वस्तुएं उपलब्ध हो इसके लिए कानूनी प्रावधान है। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर उपभोक्ता भिन्न-भिन्न स्तरों पर उपभोक्ता फोरम के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं और उसके खिलाफ कार्यवाही करने का दावा पेश कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य चरण सिंह ठाकुर ने की बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज एक उपभोक्ता होने के नाते हमें सदैव जागृत रहने की आवश्यकता है क्योंकि तकनीकी की इस दुनिया में हम कल्पना भी नहीं कर सकते और हमारे साथ ठगी के मामले हो सकते हैं।  कार्यक्रम का संयोजन संस्था के उप्राचार्य सुजीत सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित विधिक सेवा समिति एवं न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रतिभावान छात्र का हुआ सम्मान –
मध्य प्रदेश शासन की ओर से आयोजित बाल रंग प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पाठ्य पुस्तक आधारित काव्य पाठ ( कनिष्ठ वर्ग ) की प्रतियोगिता में राजअंशिका लोधी ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय एवं नगर का नाम कला के क्षेत्र में भी रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए माननीय न्यायाधीश श्रीमती उजाला झा शुक्ला के द्वारा राज अंशिका को मेडल पहनाकर एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित किया ।


Bundelikhabar

Related posts

मुख्यमंत्री के आदेश की दज्जियाँ उड़ाती पशु चिकित्सालय प्रभारी

Bundeli Khabar

पाटन : ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित हुआ उपनयन संस्कार

Bundeli Khabar

वट सावित्री अमावस्या में हुई पूजा आराधना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!