21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

थाना मातगुवां पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालिका को 24 घंटे में किया दस्तयाब

Bundelikhabar

IMG 20241222 WA0025

बिजावर/सुरेश रजक

छतरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत व्यक्ति, नाबालिक बालक, बालिका को तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। थाना मातगुंवा थाना में 2 दिवस पूर्व में नाबालिग बालिका के बिना बताये घर से कहीं चले जाने संबंधी परिजनों की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बालिका की तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। एकत्रित जानकारी के अनुसार बालिका को पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर बस स्टैंड मथुरा (उत्तर प्रदेश) से दस्त्याब किया गया। बाल कल्याण समिति छतरपुर के परामर्श उपरांत उसके परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। महत्वपूर्ण भूमिका उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुंवा उप.निरी. बीरेंद्र रैकबार स.उ.नि. धनीराम तिवारी, प्र.आर. मथुरा प्रसाद,प्र.आर. राजेंद्र , आर. संदीप तिवारी, आर. कुलदीप, म.आर. मनाली की महतवपूर्ण भूमिका रही ।


Bundelikhabar

Related posts

छूटे पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने घर-घर सर्वे करें: कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar

सागर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गौरझामर को कब मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

Bundeli Khabar

बिजावर: वन भूमि से मिट्टी का उत्खनन, अधिकारी मौन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!