20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230310 WA0007
मध्यप्रदेश

भाजपा के लिए सद्बुद्धि मांगने हनुमान मंदिर पहुंचे कांग्रेसी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संकट मोचन हनुमान जी के दरबार में पहुंचे कांग्रेसजन, भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने किया प्रार्थना सभा का आयोजन।

रतलाम में मंच पर श्री हनुमान जी की मूर्ति रखकर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराने वालें भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर क्रमांक चार के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में संकट मोचन हनुमान जी के दरबार में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि रतलाम में हुए बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के दौरान मंच पर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा रखे होने के बाद भी आपत्ति जनक प्रदर्शन किया गया इस तरीके के आयोजनों में शामिल भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए हमने संकट मोचन हनुमान जी के दरबार में पहुंचकर सद्बुद्धि प्रार्थना सभा की हैं। सद्बुद्धि प्रार्थना सभा में शरद राजा सेन,फिरदोष कुरैशी,कुन्दन जाट,अमित यादव, रवि उमाहिया, अभिषेक पाठक,देव कुमार यादव, जयदीप तिवारी,राजेश श्रीवास,एड.वीरेन्द्र चौधरी, ऋषिराज यादव, सौरभ चौकसे,हर्षित तिवारी,मुकेश कुमार सूर्यवंशी,दीपक कुर्मी, गंगाराम केमले, पंचम लाल,रामचरण अहिरवार,पवन राय आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

विद्युत वितरण कंपनी में जल्द लागू होगी “विद्युत प्रहरी योजना

Bundeli Khabar

अपनी सूझबूझ से ट्रेन हादसे को टालने वाले युवक को किया गया सम्मानित

Bundeli Khabar

सागर संभाग के कृषि यंत्र अब बिकेंगे विदेशों में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!